Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिटेल इंडिया ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत?

इलेक्ट्रिक स्कूटर electric scooter

इलेक्ट्रिक स्कूटर

नई दिल्ली। दिल्ली बेस्ड भारतीय कंपनी डिटेल इंडिया ने सस्ते फोन और एलईडी बनाई है। इसके बाद अब ऐलान किया है कि उन्होंने दुनिया के सबसे सस्ते 2 व्हीकर इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाया है। जो 20 पैसे प्रति किमी के खर्च में चलाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

19,999 रुपए है कीमत, टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा 

कंपनी ने इसकी कीमत 19,999 रुपए बताई है। जिसे इसकी वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे 60 किमी तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा होगी।

साजिद खान ने कहा- खुद को अकेला न समझें, मैं आपके साथ हूं

नहीं लेना होगा लाइसेंस

कंपनी ने इसका नाम डिटेल इजी रखा है। इसकी खासियत है कि इसे बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के बिना चलाया जा सकता है। यह स्कूटर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिनकी कम दूरी की यात्रा करनी पड़ती है। इसे पूरा चार्ज होने में 7-8 घंटे का समय लगता है।

स्कूटर का वजन लगभग 56 किलोग्राम है, 3 साल की वारंटी

इस स्कूटर का वजन लगभग 56 किलोग्राम है और इसे खरीदने पर इसकी बैटरी की 3 साल तक की वारंटी होगी जबकि इसके मोटर, कंट्रोलर और चार्जर पर एक साल की कंपनी वारंटी दे रही है। कंपनी इसके साथ हेलमेट मुफ्त में दे रही है। इस टू-व्हीकल पर दो लोग सवार हो सकते हैं।

Exit mobile version