Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

PUBG Mobile India की वेबसाइट पर दिखा डाउनलोड लिंक, डीटेल

pubg mobile

pubg mobile

नई दिल्ली: PUBG Mobile को जून के आखिर में भारत में बैन कर दिया गया था। बैन के बाद से ही कंपनी लगातार इस गेम को देश में वापस लाने के लिए कोशिशें कर रही है। PUBG का सबसे बड़ा यूजर बेस भारत में है। Tencent से पूरी तरह अलग होने के बाद PUBG Corp की पेरेंट कंपनी Karfton ने PUBG गेम्स को होस्ट करने के लिए Microsoft Azure के साथ एक डील साइन की।

इस नई डील के साथ ना केवल गेम को अपने चीनी कनेक्शन से छुटकारा मिला बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ कि अब यूजर डेटा किसी चीनी कंपनी के सर्वर पर स्टोर नहीं होगा। बता दें कि चीनी कनेक्शन के चलते ही PUBG को भारत में बैन किया गया था। खबरों के मुताबिक भारत सरकार के साथ ऐप को वापस लाने पर बातचीत चल रही है और शायद बात बन गई है।

देश हित को दांव पर लगाने वाली विपक्षी पार्टियों का चेहरा बेनकाब करें : स्‍वतंत्र देव सिंह

हाल ही में PUBG Corp ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था कि PUBG Mobile भारत में बैटल रोयाल के खासतौर पर भारत के लिए बने वर्जन के साथ वापस आने पर काम कर रही है। PUBG Mobile India के कई टीजर्स पहले ही जारी हो चुके हैं। और उम्मीद है कि जल्द ही फुल ट्रेलर भी लॉन्च किया जाएगा। MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशल वेबसाइट पर कुछ यूजर्स ने PUBG Mobile India APK डाउनलोड लिंक को स्पॉट किया। PUBG Mobile India की वेबसाइट पर कई यूजर्स ने एपीके डाउनलोड लिंक देखे जाने की जानकारी साझा की है। इस लिंक में दो बटन दिए गए थे- एक पर गूगल प्ले स्टोर जबकि दूसरे पर एपीके फाइल डाउनलोड का लेबल लगा था।

हालांकि, इन बटन के साथ ठीक लिंक अटैच नहीं था। और कई यूजर्स ने बताया कि इन बटन पर क्लिक करने से वे अलग-अलग PUBG Mobile पेज पर रीडायरेक्ट हो रहे थे। अधिकतर यूजर्स ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर बटन पर क्लिक करने से वे PUBG Mobile India Comming Soon पेज पर रीडायरेक्ट हुए। जबकि एपीके डाउनलोड बटन पर क्लिक करने से PUBG Mobile India Facebook पेज पर रीडायरेक्ट हुए।

ऑनलाइन ट्रांसफर करते हैं बड़ी रकम? अगले महीने बदल जाएंगे इससे जुड़े नियम

यानी यह साफ है कि अभी कोई भी डाउनलोड लिंक उपलब्ध नहीं है और फिलहाल इंतजार करना ही सबसे सही है। कंपनी ने अभी इस बात की जानकारी नहीं दी है कि भारत सरकार से ऐप को वापस लाने के लिए हरी झंडी मिली है या नहीं।

Exit mobile version