Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

DetelPro ने भारत में लॉन्च किया सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर, जानें कीमत

DetelPro launched the cheapest oximeter in India

DetelPro launched the cheapest oximeter in India

कोरोना महामारी की वजह से ऑक्सीमीटर अब घर के लिए जरूरी हो गया है। पल्स ऑक्सीमीटर बाजार में कई तरह के वेरियंट में मौजूद हैं। कोरोना से संक्रमित होने पर अधिकतर लोगों को ब्लड ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। ब्लड ऑक्सीजन लेवल को मापने के लिए ऑक्सीमीटर की जरूरत है। ऐसे में इसकी मांग बाजार में बहुत ज्यादा हो गई है। इसी बीच DetelPro ने भारत में दुनिया का सबसे सस्ता Oximeter लॉन्च किया है। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे सस्ते ऑक्सीमीटर की खासियत और उसकी कीमत के बारे में. DetelPro Oximeter Oxy10 भारतीय आ गया है। जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये है। डीटेलप्रो पल्स ऑक्सीमीटर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Noise ने भारत में लॉन्च किया Air Buds Mini ट्रू, जानिए फीचर्स और कीमत

इस ऑक्सीमीटर में आपको LED डिस्प्ले मिलेगी जो आसानी से आपको रिजल्ट दिखाएगी। जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह एक प्लस ऑक्सीमीटर है तो इससे आपको प्लस और ऑक्सीजन लेवल दोनों के बारे में जानकारी मिलेगी। डीटेलप्रो पल्स ऑक्सीमीटर में ऑटो शट-ऑफ की सुविधा भी मौजूद है, जो 8 सेकंड तक कोई संकेत नहीं मिलने पर सक्रिय हो जाता है। इस ऑक्सीमीटर को एक बटन से संचालित किया जा सकता है।

 

Exit mobile version