Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

देव गुरु बृहस्पति होने जा रहे वक्री,

Guru Brahaspati

Guru Brahaspati

गुरु (Guru) का वक्री होना कई राशियों के लिए अलग-अलग फल लाएगा। गुरु आपकी कुंडली के अनुसार स्थिति में वक्री और मार्गी होने पर फल देता है। गुरु आज 09 अक्तूबर को दोपहर 12.33 बजे वृष राशि में वक्री होंगे और 04 फरवरी को दोपहर 03.09 पर पुन मार्गी होंगे। गुरु ज्ञान, संतान, मान-सम्मान, धार्मिक कार्य आदि का कारक माना जाता है।

ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार गुरु (Guru) के वक्री होने से 5 राशियों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। गुरु (Guru)  के वक्री होने से पांच राशियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। इन राशियों की परेशानी अब खत्म होंगी। वहीं तीन राशियों के लिए इसके परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे।

– मेष राशि के लोगों को धन लाभ के अच्छे मौके घर बैठे मिलेंगे, आपको इन्हें पहचानना है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी।

– कन्या राशि के लोगों की लाइफ में खुशहाली आएगी। इस राशि के लोगों को गुरु (Guru) के उपाय करने से लाभदायक स्थिति मिलेंगी। कुल मिलाकर आपके लिए गुरु का वक्री होना अच्छा है।

– कर्क राशि के लिए भी गुरु (Guru)  अच्छे परिणाम ला रहे हैं। भाग्यवश आपके काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक अच्छी होगी।

– वृश्चिक राशि के लिए गुरु (Guru)  का चाल बदलना अच्छे परिणाम का संकेत है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। संतान से लाभ मिलने के भी योग हैं?

– मकर राशि के लिए भी वक्री गुरु अच्छे परिणाम लेकर आएं हैं। धन लाभ के नए मौके आपके लिए आएंगे।

किन राशियों के लिए नकारात्मक परिणाम

तीन राशियां मिथुन, तुला व कुंभ के लिए यह परिवर्तन शुभ नहीं है। इन राशियों के लिए नेगेटिव समय हो सकता है, इसलिए इस समय कुछ नया काम शुरू ना करें।

Exit mobile version