Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी की हत्या कर शव के साथ दुष्कर्म करने वाला हैवान प्रेमी गिरफ्तार

cattle smuggling gang

cattle smuggling gang

संगमनगरी के कोरांव के सेमरी बाघराय में बृहस्पतिवार को किशोरी हत्याकांड का खुलासा हो गया। किशोरी की हत्या उससे एकतरफा प्यार करने वाले प्रेमी रोहिणी कुशवाहा ने मुंह दबाकर की थी।

इतना ही नहीं हैवान प्रेमी ने हत्या के बाद किशोरी के शव के साथ दुष्कर्म भी किया था। बृहस्पतिवार को हैवान ने जुर्म कुबूल कर लिया। घटना वाली रात उसने अकेले में किशोरी से शादी की बात कही थी। जब किशोरी ने इनकार किया तब उसने इंसानियत को शर्मसार करते हुए हत्या और दुष्कर्म कर शव को तालाब में फेंक दिया था।

खीरी थाना क्षेत्र के डाबर गांव की रहने वाली किशोरी की भाभी के भाई की शादी थी। शादी में शरीक होने के लिए किशोरी पांच दिन पहले भाभी के मायके सेमरी बाघराय भैंसोड़ गांव गई थी। 31 मई की रात अचानक किशोरी लापता हो गई। अगले ही दिन बारात जानी थी। बारात चली गई, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला था। एक जून को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दो जून की सुबह गांव के तालाब में किशोरी का शव उतराता मिला तो हड़कंप मच गया। परिवार में खुशी की जगह मातम का माहौल हो गया।

बेटी को विदा कराने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, तीन की मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि किशोरी की हत्या मुंह और नाक दबाकर की गई थी। प्रारंभिक जांच और मोबाइल काल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने किशोरी की भाभी के भाई रोहिणी कुशवाहा को हिरासत में ले लिया। दरअसल किशोरी के भाइयों ने भी पुलिस को बताया कि रोहिणी कुशवाहा उनकी बहन के पीछे पड़ा था। इसी कारण वह शादी नहीं कर रहा था। एक जून को रोहिणी के छोटे भाई की शादी थी। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि कॉल डिटेल्स और हत्या वाली जगह पर रोहिणी की लोकेशन पता चलने के बाद यह तय हो गया था कि उसी ने हत्या की है।

बृहस्पतिवार को कुछ और सुबूत दिखाए गए तो वह टूट गया। उसने बताया कि वह कई सालों से किशोरी से प्यार करता था, लेकिन वह उससे शादी को राजी नहीं थी। घटना वाली रात भी वह उसे अकेले में ले जाकर अंतिम बार पूछा कि वह शादी करेगी कि नहीं, तो किशोरी ने मना कर दिया। कहा कि उसके घर वाले राजी नहीं है। वह घर वालों के खिलाफ कभी नहीं जा सकती। इसी के बाद रोहिणी कुशवाहा ने किशोरी का मुंह और नाक दबाकर मार डाला। फिर शव के साथ ही दुष्कर्म किया। इसके बाद शव घसीटते हुए तालाब के पास ले गया और फेंक दिया।

GPL पॉलीफिल्स कम्पनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान हुआ खाक

किशोरी से एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने उसकी हत्या की और फिर शव के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।- सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

Exit mobile version