• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगले एक साल में पार्किंग स्थल प्राथमिकता के आधार पर विकसित करें : संधु

Writer D by Writer D
31/03/2022
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu)ने गुरुवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड में नए पार्किंग (Parking) क्षेत्र विकसित करने के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में अगले एक साल के भीतर पार्किंग स्थल विकसित करें। उन्होंने कहा कि अपने अपने जनपदों में भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार सर्फेस पार्किंग, मल्टीलेवल पार्किंग और कैविटी पार्किंग के स्थल चिन्हित कर लें। साथ ही, उनकी प्राथमिकता भी सुनिश्चित कर ली जाए ताकि जिन जगहों पर पार्किंग की समस्या ज्यादा बड़ी है उन पर पहले फोकस किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि रेल विकास निगम लिमिटेड काफी अच्छी तरह से टनल निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। आरवीएनएल द्वारा नॉर्वे की टनल तकनीक से 5 दिन में एक किलोमीटर टनल बनाई जा रही है। आरवीएनएल को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।

मुख्य सचिव संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा रोड पर भी अधिक से अधिक पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की जाए। मुख्य सचिव ने इसके प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा निर्धारित करते हुए साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक के दौरान सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रदेश में विभिन्न प्रकार की पार्किंग के लिए 27 स्थल चिन्हित किए गए हैं, जिनका विभिन्न स्तरों में कार्यवाही गतिमान है।

मुख्य सचिव एसएस संधु ने ‘उत्तराखंड निवास’ का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव बृजेश कुमार संत सहित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों से जिलाधिकारी एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: antional newsdehradun newsss sandhuUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने आमजनों की सुनी जनसमस्याएं, जल्द निस्तारण का दिया आश्वासन

Next Post

प्रदेश में 24 लाख से अधिक दी जा चुकी प्री-कॉशन डोज

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

एलपीजी गैस की होम डिलीवरी कराएं, आपूर्ति समय पर हो: मुख्य सचिव

18/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

विपक्ष पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार, पहले था पहचान का संकट, अब विकास और विश्वास का नया उत्तर प्रदेश

18/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

18/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी 2’

18/03/2026
CM Dhami
Main Slider

ऋषिकेश में मुख्यमंत्री की रविशंकर से शिष्टाचार भेंट

18/03/2026
Next Post
vaccination

प्रदेश में 24 लाख से अधिक दी जा चुकी प्री-कॉशन डोज

यह भी पढ़ें

LPG cylinder

रसोई गैस के दाम ने फिर लगाई आग, अब इतने रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

17/08/2021
Supriya Sule

इथियोपिया में भारत करेगा पाकिस्तान का पर्दाफाश, सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पहुंचा डेलीगेशन

31/05/2025
बलिया में 50 और नये कोरोना पॉजिटिव

सिद्धार्थनगर में 18 नये काेरोना मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 पहुंची

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version