Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आधी आबादी के विकास के बिना देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं : लल्लू

Ajay Kumar Lallu

Ajay Kumar Lallu

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि महिलाओं को सर्वाधिक सशक्त करने का काम कांग्रेस की महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने किया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होने कहा कि श्रीमती गांधी ने सबसे पहले महिलाओं को भूमि के पट्टे एवं आयकर में छूट, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं को पेंशन आदि का प्राविधान करके उन्हें समृद्ध बनाने का काम किया। शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस की सरकारों ने किया। इतना ही नहीं इन्दिरा के साहस एवं दृढ़ता के चलते उन्हें सम्पूर्ण दुनिया आयरन लेडी के नाम से जानती है।

रामपुर: महिला दिवस पर टॉपर छात्रा ने संभाली भोट थानाध्यक्ष की कमान

आज महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में यदि है तो वह कांग्रेस की देन है। ग्राम प्रधान से लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने का मार्ग कांग्रेस ने प्रशस्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सर्वाधिक समय तक रहने का रिकार्ड कांग्रेस पार्टी में श्रीमती सोनिया गांधी का है।

उन्होने कहा कि किसी भी देश का लोकतंत्र उस देश की महिलाओं के चहुंमुखी विकास के समानुपातिक होता है। देश की आधी आबादी के विकास के बिना देश और प्रदेश का विकास संभव नहीं है। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकार कांग्रेस सरकारों ने दिया, लेकिन आज जो सरकारें महिलाओं के अधिकार की बात करती हैं वह महिलाओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। आज सबसे अधिक उत्पीड़न व बलात्कार के मामले गैर कांग्रेसी सरकारों के कार्यकाल में हुए हैं।

Exit mobile version