Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गणेशजी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

Vinayak Chaturthi

Vinayak Chaturthi

शास्त्रों में बुधवार का दिन गणपति महाराज (Ganesh) का है। इसलिए बुधवार के दिन गणेश देवता को प्रसन्न करने के लिए उनकी आराधना की जाती है। इस दिन उनकी पूजा करने से जातकों को सारे संकट मिट जाते हैं। गणपति महाराज सभी देवों में सर्वप्रथम पूजनीय हैं। हर एक पूजा से पहले उनकी पूजा होती है तभी वह पूजा मान्य होती है। लेकिन गणपति महाराज की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

गणपति (Ganesh) महाराज को दूर्वा अति प्रिय है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा में उन्हें दूर्वा जरूर चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद भक्तों को प्राप्त होता है।

मोदक का लगाएं भोग

गणेश भगवान को मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए। मोदक गणेश भगवान को अति प्रिय हैं। ऐसे में बुधवार के दिन गणेश भगवान की पूजा में उन्हें मोदक जरूर चढ़ाना चाहिए।

भगवान गणेश (Ganesh) को लाल फूल चढ़ाएं

भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाने चाहिए। अगर लाल फूल चढ़ाना संभव नहीं है तो आप कोई और फूल भी चढ़ा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें भगवान गणेश की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है।

गणपति (Ganesh) को प्रिय है लाल सिंदूर

गणपति महाराज को लाल सिंदूर बहुत पसंद होता है। भगवान गणेश को स्नान कराने के बाद उन्हें लाल सिंदूर लगाएं। उसके बाद अपने माथे में भी लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

बोले यह मंत्र

गणेश भगवान (Ganesh) क आर्थिक क्षेत्र में आने वाली परेशानी और विघ्न से गणेश जी रक्षा करते हैं। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय मंत्र बोलें- ‘सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम॥ ऊँ गं गणपतये नम:।

Exit mobile version