Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रामलला के दर्शन के साथ राम मंदिर निर्माण भी देख रह हैं श्रद्धालु

रामनगरी अयोध्या में करोड़ों भक्त अब अपने आराध्य श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर के निर्माण को भी देख सकेंगे। ट्रस्ट की ओर से 09 अगस्त अर्थात क्रान्ति दिवस के अवसर पर यह सुविध शुरू की गई है।

श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को यह जानकारी दी और बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में राम लला के दर्शन के साथ श्रद्धालु मंदिर निर्माण भी अपनी आंखों से देख सकते हैं। सोमवार से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु अपनी आंखों से देख रहे हैं।

बताया कि रामलला दर्शन मार्ग पर राम झरोखा बनाया गया, करीब 15 फुट के राम झरोखे से रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु मंदिर निर्माण का कार्य देख रहे हैं। ट्रस्ट ने इसकी व्यवस्था किया है। ट्रस्ट ने करोड़ों रामभक्तों की दिली इच्छा को पूरी किया।

रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि आज राम लला का दर्शन कर अपनी इच्छा की पूर्ति की है। हमारे पूर्वजों से यह जानकारी होती थी कि यही प्रभु श्रीराम का जन्म स्थान है। आज आराध्य का जन्म स्थान देखकर जो अद्भुत अनुभूति हुई है, इसे कहा नहीं जा सकता। बताया कि दर्शन के दौरान पूरे मंदिर निर्माण कार्य को भी देखकर बहुत आनंदित हुए हैं।

एक श्रद्धालु ने कहाकि आज देख कर मन भर गया। जब भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण का कार्य अपनी आंखों से देखा। उसके बाद रामलला का दर्शन किया।आज हम अपने परिवार के साथ अयोध्या आए थे, लेकिन जो सौभाग्य मिला है। यह हमेशा याद रखा जाएगा।

गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में स्थित मानस भवन के पास बने दीवार के बीच लगभग 15 फुट स्थल पर लोहे की जाली लगाई गई है। जहां से मंदिर निर्माण कार्य को श्रद्धालु अपनी आंखों से देख रहे हैं। उसी के सामने मंदिर का मॉडल भी दर्शन हेतु रखा गया है। जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामजन्म भूमि परिसर पहुंचे। इस दौरान परिसर की सुरक्षा और भी सख्त कर दिया गया है।

ट्रस्ट महामंत्री चम्पत राय के मुताबिक निर्धारित समय के अनुसार ही श्री रामलला के दर्शन के साथ ही निर्माण कार्य का भी दर्शन कराया जा रहा है।

Exit mobile version