• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, घाटों पर मेले सा नजारा

Writer D by Writer D
30/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, बिहार, राष्ट्रीय
0
Kartik Purnima

Kartik Purnima

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आज गंगा-गंडक के संगम समेत विभिन्न नदियों और सरोवरों में आस्था की डुबकी लगायी।

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर के दीपदान एवं दान करने का खास महत्‍व होता है। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का अंत किया था। इसी कारण से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं, जिसकी खुशी में देवताओं ने हजारों दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। जो आज भी देव दिवाली के रूप में मनाई जाती है। साथ ही सिखों के लिए भी ये दिन खास होता है क्योंकि इस दिन गुरु नानक जयंती होती है।

इस दिन को दामोदर के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान विष्णु का ही एक नाम है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन काफी पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

कोरोना संक्रमण केे इलाज का खर्च बेकाबू, सरकार बेबस, मरीज लाचार

पटना का कोई भी ऐसा गंगा घाट नहीं है जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान नहीं कर रहे हैं। सुबह से ही गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गई। देश के कई राज्यों में कोरोना की वापसी और बिहार में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें।

सरकार के साथ पंडित एवं पुरोहितों ने भी श्रद्धालुओं से घर पर ही कार्तिक स्नान निष्ठा के साथ करने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वह भीड़भाड़ से बचें और मास्क जरूर लगाएं लेकिन बावजूद इसके लोग गंगा घाट तक पहुंचे और स्नान करते नजर आए है।

Tags: bihar newsKartik PurnimaKartik Purnima 2020Kartik Purnima deepdaanKartik Purnima ganga snanNational newsकार्तिक पुर्णिमागंगा स्नान
Previous Post

तमिलनाडु में 31 दिसंबर तक बढ़ा लॉकडाउन, 7 से खुलेंगा मरीना बीच

Next Post

उत्तराखंड की रिद्धिमा पांच वर्ष की आयु से दे रही हैं पर्यावरण संरक्षण की सीख

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Saphala Ekadashi
Main Slider

क्यों खास है उत्पन्ना एकादशी, जानें धार्मिक महत्व

15/11/2025
birthday
Main Slider

रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं नवंबर में जन्मे व्यक्ति

15/11/2025
Utpanna Ekadashi
धर्म

उत्पन्ना एकादशी के दिन न करें ये कार्य, हो जाएगा अनर्थ

15/11/2025
Next Post
riddhima

उत्तराखंड की रिद्धिमा पांच वर्ष की आयु से दे रही हैं पर्यावरण संरक्षण की सीख

यह भी पढ़ें

Horoscope

12 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

12/08/2022
gold prices

एक सप्ताह में सोना 517 रुपये और चांदी 623 रुपये हुई सस्ती

12/09/2021
Gemstones

इन रत्नों से प्रॉब्लम्स हो जाएंगी दूर, जानें पहनने के नियम

20/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version