• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा में हेल्थ एटीएम होने से श्रद्धालुओं को होगी सुविधा : धामी

Writer D by Writer D
25/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Dhami

Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में हेल्थ एटीएम की सुविधा होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण के लिए यह एक अच्छा कदम होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) की उपस्थिति में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं निदेशक कार्पोरेट अफेयर एण्ड सीएसआर हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के मध्य 50 हेल्थ एटीएम को गढ़वाल मण्डल के चिन्हित चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य स्क्रीनिंग को अनुबन्ध हस्ताक्षरित किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मानस खण्ड स्थित पवित्र स्थानों मानसरोवर यात्रा, बैजनाथ धाम, कैंची धाम, पूर्णागिरी, चितई धाम के लिए भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज हेल्थ ए.टी.एम. सुविधा प्रदान करने की अपेक्षा की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केदारखंड की तर्ज पर मानस खण्ड के लिए भी सीएसआर के अन्तर्गत ये सेवायें हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज जनहित में प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां न हो, इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है।

हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के निदेशक अंकुर मल्होत्रा ने कहा कि सीएसआर के अन्तर्गत उपलब्ध कराये जा रहे हेल्थ एटीएम से 70 से अधिक परीक्षण किये जा सकेंगे और टेली मेडिसिन सेवाएं भी प्रदत्त की जायेंगी। हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज 24 घण्टे ये सेवायें प्रदान की जाएंगी। सभी उपकरण स्थापित होने से आगामी 03 माह तक हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के इंजीनियर हेल्थ ए.टी.एम. की देखरेख करेंगे। हेल्थ एटीएम को 01 वर्षीय सीएमसी सेवायें भी हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज प्रदान करेगी। हेल्थ एटीएम का शुभारम्भ 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री करेंगे।

सीएम धामी ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डा.आर.राजेश कुमार, अपर सचिव अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. विनीता शाह, निदेशक स्वास्थ्य डा. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष सयाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय जैन, हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज के कार्पोरेट अफेयर हेड सुशील भाट्ला, सीनियर प्रोग्राम मैनेजर ईशान अग्रवाल, सी.एस.आर. और विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

Tags: Chardham yatracm dhamiUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने दिव्या नेगी को किया सम्मानित

Next Post

उप्र भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, बदले गये सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

झुमका जलाशय में ‘क्रूज’ पर सवार हुए मुख्यमंत्री साय, 27 लाख के ओपन थिएटर का किया लोकार्पण

17/02/2026
Government's focus on all-round development of Surguja
Main Slider

सरगुजा के सर्वांगीण विकास पर सरकार का फोकस, 50 करोड़ के बजट को मंजूरी, 543 कार्य स्वीकृत

17/02/2026
CM Yogi
Main Slider

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं अखिलेशः मुख्यमंत्री योगी

17/02/2026
UP Board exams to begin from Wednesday
Main Slider

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

17/02/2026
CM Dhami flagged off the 5 km run
राजनीति

यातायात के नियमों का पालन एवं पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य: सीएम धामी

17/02/2026
Next Post
BJP

उप्र भाजपा ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, बदले गये सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष

यह भी पढ़ें

मणिकर्णिकाघाट पर चिता भस्म होली की तैयारी

13/03/2022
Maha Kumbh

अध्यात्म और भारतीय संस्कृति संग देशभक्ति की त्रिवेणी में भी लगेगी डुबकी

25/01/2025
निर्माणाधीन पुल का ढांचा ढ़हा

मऊ जनपद में निर्माणाधीन पुल का ढांचा ढ़हा, 4 मजदूर घायल

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version