Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हटाए गए शाहजहांपुर के डीएफओ, सोहगीबरवा के DFO पर भी गिरी गाज

CM Yogi

CM Yogi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने वन महोत्सव के बीच शाहजहांपुर और सोहगीबरवा (महाराजगंज) के DFO (प्रभागीय वनाधिकारी) को हटाकर वन मुख्यालय से अटैच कर दिया है। इनका काम संतोषजनक न होने की शिकायत मिलने के बाद शासन ने हटाने का निर्णय लिया। सोहागीबरवा (महाराजगंज) के DFO नवीन प्रकाश शाक्य को हटाकर वन मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

बताया जाता है कि वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना से नवीन प्रकाश का काम संतोषजनक न होने की शिकायत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने की थी।

महाराजगंज के दो विधायकों ने भी अपनी शिकायत में कहा कि नवीन प्रकाश की कार्यप्रणाली पार्टी की छवि को धूमिल करने वाली है। इसके चलते पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान भी उठाना पड़ा।

PCS-J परीक्षा में 50 छात्रों के रिजल्ट में हेराफेरी, बदली गईं थी कॉपियां

वहीं, शाहजहांपुर के DFO प्रखर गुप्ता को भी हटा दिया गया है। पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री व शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उनके कामकाज को असंतोषजनक बताते हुए डॉ. अरुण सक्सेना से शिकायत की थी। इसमें कहा था कि कई विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी प्रखर गुप्ता की कार्यप्रणाली को ठीक नहीं बताया है। वे जनता के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।

Exit mobile version