Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार के डीजीपी, बोले- हमारे अफसर को बनाया कैदी

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार के डीजीपी

मुंबई पुलिस पर भड़के बिहार के डीजीपी

पटना। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुंबई पुलिस पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानने का आरोप लगाया है। गुरुवार को डीजीपी पांडेय मुंबई में क्वारंटाइन किए गए पटना एसपी विनय तिवारी के मुद्दे पर पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने हमारे अफसर को तीन दिन से कैदी बना रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आखिर क्यूं मुंबई पुलिस असहयोग कर रही है? पूरा देश चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में सच सामने आए। मुंबई पुलिस ने हमारे अफसर को तीन से कैदी बनाकर रखा है। डीजीपी पांडेय ने कहा कि आज हमने फिर पत्र लिख कर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई का हवाला दिया है। हमने पत्र में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश दिया है। लेकिन वे लोग सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को ठेंगा दिखा रहे हैं।’

https://twitter.com/ANI/status/1291344739476729857

बिहार डीजीपी ने कहा कि हम लोग तो छोटे से छोटे अदालत का आदेश मानते हैं। सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानने की हमारी औकात नहीं है। एक सीजेएम के आदेश को भी मानते हैं। न्यायालय की एक गरीमा है। अगर वह गरिमा समाप्त हो जाएगी तो लोकतंत्र बचेगा नहीं। सुप्रीम कोर्ट में पूरे देश की आस्था है और आप उसकी बात को नहीं मानते हैं।’

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन के बाद हमारे आईजी ने फोन किया कि अब तो छोड़ दो। लेकिन इसके बाद उन्होंने नहीं छोड़ा है। अब हमने लिखित रूप में चिट्ठी लिखवाया है कि ये बता दो, अब छोड़ोगे कि नहीं, या तो लिख कर दे दो कि हम सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन को कुछ नहीं समझते, या आप लिखकर दे दो कि गिरफ्तार कर लिया है। ये क्या मजाक है पूरा देश देख रहा है।’

Exit mobile version