Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘धडक गर्ल’ ने पिता बोनी कपूर को लगाई डांट, पैपराजी से कह दी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं। वे अपने पापा का बेहद ख्याल रखती हैं। जाह्नवी को अपने पिता की कितनी फिक्र है उसका एक नजारा पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ है।

हाल ही में जाह्ववी कपूर को उनके पिता बोनी कपूर के साथ स्पॉट किया गया था। दोनों को साथ देख पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करने लगे। जाह्नवी और बोनी कपूर मास्क में थे।

पैपराजी ने बोनी कपूर से फोटो के लिए अपना मास्क हटाने की रिक्वेस्ट की। पैपराजी की ये अपील सुन बोनी कपूर अपना मास्क हटाने लगते हैं।

लेकिन तभी जाह्नवी कपूर अपने पिता को मास्क हटाने पर डांटने लगती हैं। वे बोनी कपूर को मास्क हटाने से मना करती हैं। बोनी कपूर को मास्क हटाते देख जाह्नवी कहती हैं ‘नहीं’। तभी पैपराजी कहते हैं कि जाह्ववी जी कुछ नहीं होगा। पैपराजी की बात सुन जाह्नवी तुरंत उन्हें डांटते हुए कहती हैं- होता है, ऐसी गलत सलाह मत दीजिए।

Exit mobile version