• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी सरकार ने किया पेश 77,40,70, 837 हजार करोड़ का बजट

Writer D by Writer D
15/03/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand Budget

Uttarakhand Budget

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार (Dhami Government) ने बजट (Budget) सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में 77,40,70, 837 हजार करोड़ का बजट सदन में पेश किया।

भोजनावकाश के बाद करीब दो बजे सदन के नेता पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) और वित्त मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल (Dr Prem Chand Agarwal) सदन में पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी धोती कुर्ता के साथ पहाड़ी टोपी पहने हुए थे। इसके बाद वित्त मंत्री डा.अग्रवाल ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 का 77,40,70,837 हजार करोड़ का उत्तराखंड का बजट सदन में पेश किया। उन्होंने राज्य की अनुमानित आय 76592.54 करोड़ रहने की उम्मीद जताई है। इसमें 57,057.26 करोड़ राजस्व प्राप्ति और 19,535.28 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का आय का अनुमान है। इस वित्तीय वर्ष में कोई राजस्व घटा अनुमानित नहीं है।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने अपने बजट भाषण (Budget Speech) में कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट सात प्राथमिक बिंदुओं, मानव पूंजी में निवेश, समग्र कल्याण की दृष्टि से क्षमता संवर्धन से समावेशी विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं की सुलभता, पूंजीगत सुविधाओं व्यय में वृद्धि और सार्वजनिक सम्पतियों का सृजन व अनुरक्षण, निर्बाध और सुरक्षित संयोजकता, प्रौद्योगिकी आधारित विकास, इकोलॉजी और इकोनामी का संतुलन पर केंद्रित करने का प्रयास किया गया है। यह अमृतकाल का पहला बजट है।

वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने 77,40,70,837 हजार करोड़ का बजट (Budget) सदन पेश करते हुए बताया कि राज्य की अनुमानित आय 76,592.54 करोड़ और 57057.26 राजस्व प्राप्ति और 19535.28 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का आय का उम्मीद है। केंद्रीय कर से उत्तराखंड को 31402.48 करोड़ राज्यांश के रूप में मिलेगा।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करते।

जोशीमठ के लिए बजट में एक हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। जी- 20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। धामी सरकार ने सबसे ज्यादा बड़ा हिस्सा 1 हजार 459.55 करोड़ शिक्षा पर और स्वास्थ्य पर 4217.87 करोड़ खर्च किया जाएगा।

समाज कल्याण, महिला बाल कल्याण पर इस वित्तीय वर्ष में 2850.24 करोड़ खर्च होंगे जबकि नंदा गौरा योजना के लिए 282.5 करोड़ का बजट रखा गया है। पीडब्ल्यूडी के हिस्से में 2791.83 करोड़ रुपये आए हैं। सरकार लखवार परियोजना पर 500 करोड़ खर्च करेगी। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए भी बजट में 215 करोड़ दिए गए हैं।

उत्कृष्ट क्लस्टर विद्यालय के लिए 51 करोड़ और मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति 11 करोड़, पीएम श्री योजना के लिए 92.78 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कृषि विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 1294.15 करोड़ और मिलेट मिशन 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

स्थानीय फसलों में प्रोत्साहन के लिए 20 करोड़ और स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 4217.87 करोड़,अटल आयुष्मान के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए 400 करोड़ और निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 250 करोड़ के साथ किसान पेंशन योजना के लिए 35 करोड़ और मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना के लिए 26.72 करोड़ दिया गया है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लिए 23 करोड़ और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के लिए 19.95 करोड़ रखा गया है।

विकेन्द्रीकृत विकास जिला योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 925.60 करोड़ दिया गया है, जो कि गत वर्ष से लगभग 26 प्रतिशत अधिक है। स्थानीय निकायों के समनुदेशन के लिए 3343 करोड़ औऱ लोक निर्माण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 2791.83 करोड़ दिए गए हैं। इसमें रख-रखाव के लिए अनुरक्षण मद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 430.67 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में 850.47 करोड़ का प्रावधान किया गया है। नव निर्माण करने के लिए वृहद् निर्माण मद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1244.80 करोड़ के प्रावधान के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1318.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1251.33 करोड़ और लखवार परियोजना के अन्तर्गत 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1443.42 करोड़ दिया गया है। देहरादून पेयजल के लिए सांग डैम के अन्तर्गत 110 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

राज्य के विभिन्न विभागों में अवस्थापना कार्य के लिए 1300 करोड़ और अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान के लिए 215 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

उद्यान विभाग में वित्तीय वर्ष 815.66 करोड़ और पॉलीहाउस 200 करोड़, मिशन एप्पल योजना के अन्तर्गत 35 करोड़ दिया गया है राजकीय नियुक्तियों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत 133.53 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

स्वरोजगार और रोजगार के लिए विशेष व्यवस्था-

उद्योग विभाग में वित्तीय वर्ष 461.31 करोड़ वर्क फोर्स डेवलेपमेंट के लिए 100 करोड़, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 40 करोड़, प्रमोशन ऑफ इंवेस्टमेंट स्टार्टअप और इंटरप्रिन्योरशिप योजना के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विभिन्न नीतियों के तहत उद्योगों को अनुदान के लिए 26 करोड़ और पर्यटन विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 302.04 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड राज्य पर्यटन विकास परिषद के लिए 63.00 करोड़ और विकास के लिए अवस्थापना निर्माण के लिए 60.00 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करते।

टिहरी झील का विकास के निर्माण के लिए 15.00 करोड़ और धाम यात्रा/ मार्गों पर आधारभूत सुविधाओं का निर्माण/ विकास के लिए 1000 करोड़ का दिया गया है। पर्यटन विभाग अन्तर्गत चारधाम एवं विभिन्न स्थानों के लिए भूमि क्रय के लिए 50 करोड़ और शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 10459.55 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर खर्च-

कर्मचारियों के वेतन-भत्तों आदि पर लगभग सत्रह हजार तीन सौ पंचानबे करोड़ पन्द्रह लाख, सहायता प्राप्त शिक्षण व अन्य संस्थाओं व कर्मचारियों के वेतन भत्तों के रूप में लगभग एक हजार चार सौ चौबीस करोड़ उन्चास लाख, पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक लाभों के रूप में सात हजार छः सौ एक करोड़ अट्ठानबे लाख, व्यय अनुमानित है। वर्ष 2023-24 में कुल व्यय सतहत्तर हजार चार सौ सात करोड़ आठ लाख अनुमानित है। कुल व्यय में बावन हजार सात सौ सैंतालिस करोड़ एकहत्तर लाख राजस्व लेखे का व्यय है और चौबीस हजार छह सौ उनसठ करोड़ सैंतीस लाख पूंजी लेखे का व्यय है।

राजस्व घाटा अनुमानित नहीं-

समेकित निधि वर्ष 2023-24 के बजट में कोई राजस्व घाटा अनुमानित नहीं है बल्कि चार हजार तीन सौ नौ करोड़ पचपन लाख का राजस्व सरप्लस सम्भावित है। नौ हजार छियालीस करोड़ इक्यानबे लाख का राजकोषीय घाटा होने का अनुमान है, जोकि सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.72 प्रतिशत है।

लोक लेखा से समायोजन में वर्ष 2023-24 में समेकित निधि का घाटा पूरा करने के लिए छह सौ करोड़ लोक लेखा से समायोजित किये जायेंगे। शेष वर्ष 2023-24 के अनुमानित प्रारम्भिक शेष एक सौ पैंतालीस करोड़ छियासठ लाख वर्ष की प्राप्तियों एवं व्यय पश्चात अन्तिम शेष एक सौ इक्यासी करोड़ ग्यारह लाख धनात्मक रहना अनुमानित है।

Tags: uttarakhand budgetUttarakhand News
Previous Post

राम नवमी पर देवस्थानों में रामायण का अखण्ड पाठ कराने का निर्णय बहुत ही सराहनीय: एके शर्मा

Next Post

सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला ये बजट: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रवाना हुए

21/08/2025
DM Savin Bansal's swift action on banks continues
राजनीति

मुख्यमंत्री की कार्यशैली से प्रेरित जिला प्रशासन के नित नए कड़े व बड़े फैसलों की ऋृंखला जारी

21/08/2025
CM Dhami met Mansukh Mandaviya
राजनीति

सीएम धामी ने मनसुख मांडविया से की भेंट, इन मुद्दों पर की चर्चा

21/08/2025
Aadhar
असम

18+ के लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड… इस सरकार का बड़ा फैसला

21/08/2025
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी का प्रयास लाया रंग, RDSS योजना के तहत UPCL को मिली ₹547.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

21/08/2025
Next Post
CM Dhami

सशक्त उत्तराखंड @2025 के संकल्प को पूरा करने वाला ये बजट: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी Rahul Gandhi

कुछ भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासी को इंसान नहीं समझती : राहुल

11/10/2020
Sadhus and saints played Holi with Ramlala

रामलला व हनुमंत लला संग साधु-संतों ने खेली होली, जमकर उड़े अबीर गुलाल

20/03/2024
fire

3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया काबू

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version