• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के नए प्रारूप का किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
09/05/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, राजनीति
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हेल्प लाइन 1905 के नये वर्जन में 1905 डायल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप और ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की सुविधा भी दी गई है। अब 24 घंटे सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मदद लिये जाने के साथ शिकायत भी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन 1905 की संबंधित विभाग महीने में दो बार समीक्षा करें और वे प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह में इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 से लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाये। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाए गए इस हेल्पलाइन का लाभ आमजन को मिले। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस हमारा उत्तरदायित्व है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि का जो सरकार का उद्देश्य है, उसमें सीएम हेल्पलाइन 1905 महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए जन समस्याओं का जिस स्तर पर समाधान होना है, उस स्तर पर ही समाधान हो जाए। तहसील स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, वे अनावश्यक जिलाधिकारी तक न आएं और जिन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर वो शासन स्तर तक न आएं। जिस स्तर पर समस्याओं का समाधान होना है, यदि नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाये। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को और सशक्त बनाया जाए।

एएनपीआर कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं तहसील दिवसों का नियमित आयोजन किया जाये। जनपद स्तर पर भी जिलाधिकारी प्रतिमाह जन सुनवाई करें। उन्होंने ने निर्देश दिये कि प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस का आयोजन किया जाए। चौथे मंगलवार को जनपद में जिलाधिकारी जन समर्पण दिवस लगाकर जन समस्याओं का समाधान करें। सभी जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को ऑनलाइन रजिस्टर किया जाए। जिन लोगों की समस्याओं का समाधान तहसील और जनपद स्तर पर नहीं हो पायेगा, उन समस्याओं को ही मुख्यमंत्री कार्यालय को संदर्भित किया जायेगा।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल. फैनई, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, विनोद रतूड़ी, निदेशक आईडीटीए नितिका खण्डेलवाल व अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे, सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

कमल खिला तो मऊ में बहेगी विकास की गंगा: एके शर्मा

Next Post

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

चहुंमुखी विकास का आधार बने एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

29/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

सैनिटेशन के लिए तैयार हो डेडीकेटेड प्लान: मुख्य सचिव

29/04/2026
Cabinet meeting
Main Slider

छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति, 2026 को मंजूरी, पाइपलाइन से मिलेगी सस्ती गैस

29/04/2026
Assembly Speaker met CM Dhami
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री से विधानसभा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

29/04/2026
PM Modi inaugurated UP's longest Ganga Expressway.
Main Slider

उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा गंगा एक्सप्रेस-वे: नरेन्द्र मोदी

29/04/2026
Next Post
Trainee IAS officers met CM Dhami

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सीएम धामी से की भेंट

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
corona virus

Covid19 : पाकिस्तान में कोरोना विस्फोट, एक दिन में 2800 केस

08/12/2020
Makar Sankranti

जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही नियम, पढ़ें क्या कहते हैं शास्त्र

22/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version