Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धनतेरस कब है? जानें छोटी दिवाली, महालक्ष्मी पूजा की सही डेट

Dhanteras

Dhanteras

हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras)  से हो जाती है। धनतेरस (Dhanteras) से भैय्या दूज तक दिवाली की धूम रहती है। दिवाली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस, छोटी दिवाली, महालक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज की सही डेट-

धनतेरस (Dhanteras) 2024-

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस v मनाया जाता है। दृग पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर 2024, दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और महालक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन बर्तन, सोना चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है।

छोटी दिवाली 2024

धनतेरस के बाद छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं मनाई जाती है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने का विधान है। इस साल छोटी दिवाली 30 अक्टूबर की है।

महालक्ष्मी पूजा 2024

दृग पंचांग के अनुसार इस साल महालक्ष्मी पूजा 1 नवंबर, शुक्रवार को है। कार्तिक मास की अमावस्या के दिन महालक्ष्मी पूजा होती है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है।

गोवर्धन पूजा 2024

इस साल 2 नवंबर, शनिवार को गोवर्धन पूजा है। इसे देश के कुछ हिस्सों में अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को एक उंगली पर उठा लिया था।

भाई दूज 2024

इस साल 3 नवंबर, रविवार को भाई दूज है। भैया दूज पर बहनें अपने भाई के टीका करती हैं, और बदले में भाई अपनी बहन को गिफ्ट देते हैं।

Exit mobile version