• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धनतेरस कब है, जानें इस दिन क्यों खरीदी जाती हैं वस्तुएं

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Dhanteras

Dhanteras

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काशी पंचांग के अनुसार धनतेरस (Dhanteras) 29 अक्टूबर को है। इस दिन त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दिन पर त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। यह योग सुबह 6.31 बजे से लेकर सुबह 10.31 बजे तक है। इसी दिन सुबह 7.48 बजे तक इंद्र योग भी है। इसके बाद वैधृति योग बन रहा है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शाम 6.34 बजे तक है फिर हस्त नक्षत्र लग जाएगा। इससे इस बार धनतेरस का महत्व बढ़ गया है। यह पर्व दीपावली के पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत के रूप में जाना जाता है।

धनतेरस (Dhanteras) का दिन विशेष रूप से समृद्धि, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन धन (सम्पत्ति) की देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। धनवंतरी आरोग्य और आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं। पंडित सूर्यमणि पांडेय कहते हैं कि धनतेरस पर ज्वेलरी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। धनतेरस के दिन इन वस्तुओं को खरीदकर लोग अपने जीवन में शुभता और समृद्धि की कामना करते हैं।

क्यों खरीदी जाती हैं वस्तुएं :

धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कोई नई वस्तु खरीदना शुभ होता है। विशेषकर वे वस्तुएं जो घर में स्थायित्व और संपन्नता का प्रतीक मानी जाती हैं। श्री पांडेय ने बताया कि ज्वेलरी खासकर सोने और चांदी के आभूषणों को शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। स्टील, तांबा, पीतल या चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ है। इन्हें परिवार के स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

आधुनिक समय में लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रीज, एसी व अन्य मशीन भी खरीदते हैं। इसे नए दौर की सुविधाओं और प्रगति का प्रतीक माना जाता है।

धनतेरस (Dhanteras) पर खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आचार्य पप्पू पांडेय ने बताया कि धनतेरस पर सही वस्तु का चुनाव करना चाहिए। अपनी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सामान की खरीदारी करें। ताकि, इसका सही उपयोग हो सके। खरीदते समय गुणवत्ता का ख्याल रखें। चाहे ज्वेलरी हो या इलेक्ट्रॉनिक सामान, हमेशा विश्वसनीय स्रोत से ही खरीदें। इस उत्सव को अच्छे से मनाने के लिए खरीदारी अवश्य करें।

Tags: Dhanterasdhanteras datedhanteras muhuratdhanteras shopping
Previous Post

घर से नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर, फौरन आजमाए ये उपाए

Next Post

कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजाविधि व महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
nitin naveen
Main Slider

नितिन नवीन के यू-टर्न से राजनीति गरम, इस्तीफा टालने पर उठे सवाल

29/03/2026
PM Modi
Main Slider

‘मन की बात’ में पीएम ने की ऊर्जा संकट पर अफवाहों से बचने की अपील, एकजुट रहने का आह्वान

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
Chaitra Purnima

कब है कार्तिक पूर्णिमा, जानें पूजाविधि व महत्व

यह भी पढ़ें

The Kerala Story

यूपी में टैक्स फ्री होगी ‘द केरल स्टोरी’, सीएम योगी भी देखेंगे फिल्म

09/05/2023
CM Dhami

प्रवासी उत्तराखंडी गांवों को संवारने के लिए आगे आए: मुख्यमंत्री धामी

04/01/2025
Siddharth Nath

सैफई महोत्सव में सरकारी धन लुटाने वालों को बोलने अधिकार नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह

27/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version