Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Dhanteras : धनतेरस पर अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। दिवाली से पहले आने वाले त्योहार धनतेरस को आज पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। दरअसल धनतेरस पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर और देवी धनवंतरी की भी पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन लोग नई चीजों को खरीदकर अपने घर पर लाते हैं। ये त्योहार कार्तिक के त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस से दिवाली के महापर्व का आरंभ होता है और आज जो भी शुभ मुहूर्त निकलता है। वहीं इस मौके पर देश के कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी है।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने धनतेरस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सबके स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने अपने एक ट्विट में लिखा है कि, समस्त देशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

वहीं, धनतेरस की बधाई देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी देश के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, धनतेरस पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। आपके परिवार में ये त्योहार हर्ष और उल्लास लेकर आये और आपका जीवन धन धान्य से पूर्ण करे। आइये, उत्सवों की इस श्रंखला में हम स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों की खुशियों का हिस्सा बनें, और देश को आत्मनिर्भर बनायें।

राजनाथ सिंह ने दी धनतेरस की बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के लोगों को धनतेरस की बधाई दी है।

सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सबको धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए सबके सुख एवं समृद्धि की कामना की।

कमलनाथ ने दी बधाई

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी धनतेरस के मौके पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा, सुख, समृद्धि, यश, वैभव के पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अरविंद केजरीवाल ने दी धनतेरस की बधाई

वहीं दिल्ली के सीएम और आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी धनतेरस के मौके पर सबकी तरक्की की कामना करते हुए कहा, पावन पर्व धनतेरस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version