Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ मैच में तीन माइलस्टोन्स अपने नाम कर सकते है धोनी

dhoni

महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का चौथा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज शारजाह में खेला जाना है। सीएसके का यह इस सीजन का दूसरा मैच होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मैच खेलने उतरेगा। सीएसके ने ओपनिंग मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था।

कलकत्ता विश्वविद्यालय घर से ऑनलाइन परीक्षा के लिए दिये जाएंगे दो घंटे

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन आईपीएल खिताब जीते हैं और उनको दुनिया के बेस्ट कप्तानों में शुमार किया जाता है। स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब धोनी मैदान पर उतरेंगे तो वह छक्कों का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

धोनी के खाते में अभी 295 आईपीएल छक्के हैं, वह 300 के आंकड़े से महज पांच छक्के दूर हैं, धोनी के अलावा महज दो भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में 300 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के खाते में 361 छक्के हैं, जबकि सुरेश रैना 311 छक्के लगा चुके हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी के 16 पाठ्यक्रमों में होंगे सीधे मिलेगा दाखिला

धोनी 100 आईपीएल कैच (फील्डर और विकेटकीपर मिलाकर) ले चुके हैं, अगर वो इस मैच में तीन कैच और ले लेते हैं तो सुरेश रैना से आगे निकल जाएंगे। रैना के खाते में 102 आईपीएल कैच हैं। इस मामले में धोनी दिनेश कार्तिक से पीछे रह जाएंगे। विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 96 कैच लिए हैं, चार कैच लेते ही वो विकेटकीपर के तौर पर 100 कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

Exit mobile version