आईपीएल 2021 का आगाज हो चुका था लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इसको अनंतकाल तक स्थगित कर दिया गया है। लेकिन इस बीच एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। कोरोना वायरस के कहर के चलते मंगलवार (4 मई) को आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया गया। धीरे-धीरे खिलाड़ी अपने घरों को लौट रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई लौट चुके हैं। दूसरी ओर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने फैसला लिया है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स से घर लौटने वाले आखिरी खिलाड़ी होंगे। सीएसके एक सदस्य ने बताया कि धोनी ने फैसला किया है कि विदेशी खिलाड़ियों के घर पहुंचने के बाद ही वो अपने घर जाएंगे। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दिल्ली में हैं।
यमुना में बहकर आ रहे हैं कई शव, तटवर्ती इलाकों में मचा हड़कंप
बता दे चेन्नई के खिलाड़ी सैम कुरेन और मोईन अली बुधवार को अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड उड़ानों से सभी विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश रवाना किया जा रहा है।
पहलवान सुशील कुमार की तलाश में है पुलिस, हत्या का है आरोप
टीम के साथियों के साथ वर्चुअल बैठक में धोनी ने कहा कि आईपीएल भारत में हो रहा था, विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को विदेश में अपने घर लौटने की प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भारतीय खिलाड़ी बाद में घर लौट सकते हैं। सीएसके के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘माही भाई ने कहा कि वह होटल से जाने वाले टीम के आखिरी व्यक्ति होंगे।