Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बार फिर से अंपायर पर भड़के धोनी

MS Dhoni angry

एमएस धोनी

शारजाह| चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यहां मंगलवार को मैदानी अंपायर द्वारा अपने फैसले को बदलने के कारण निराश और गुस्सा हो गए। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने क बाद तीसरे अंपायर से मदद मांगी, जिसमें उनके फैसले को बदल दिया गया।

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी ने किया ट्वीट, बाद में किया डिलीट

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 18वें ओवर में टॉम कुरैन को आउट दिए जाने के बावजूद रिव्यू लेने के अंपायरों के फैसले से धोनी खुश नहीं दिखे। दीपक चाहर की गेंद पर विकेटकीपर धोनी द्वारा गेंद पकड़े जाने के बाद मैदानी अंपायर सी शम्सुददीन ने आउट दे दिया। राजस्थान के पास रिव्यू नहीं बचा था और बल्लेबाज पवेलियन लौटने लगा।

इसके बाद हालांकि, लेग अंपायर विनीत कुलकर्णी से बात करने के बाद शम्सुददीन को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने तीसरे अंपायर से मदद मांगी। इसके बाद धोनी निराशा में अंपायर से बात करते देखे गए।

टेलीविजन रीप्ले में दिखा की गेंद धोनी के दस्तानों में जाने से पहले टप्पा खा चुकी थी। तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला बदल दिया, जिससे धोनी नाखुश दिखे।

संजू सैमसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर गौतम गंभीर का आया बड़ा बयान

संयोग से, पिछले साल जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ही धोनी ने कमर से ऊपर फुलटॉस गेंद को नो बॉल नहीं दिए जाने के बाद मैदानी अंपायर उल्हास गान्धे के खिलाफ आपा खोया था। इस दौरान धोनी ने मैदान में घुस कर अंपायर से बहस कर खिलाड़ियों की आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

Exit mobile version