Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आईपीएल 2020 खत्म होने के बाद फैमिली वेकेशन पर दुबई पहुंचे धोनी

नई दिल्ली| टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी फैमिली और कुछ दोस्तों के साथ दुबई में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और सीएसके के लीग मैचों के बाद धोनी स्वदेश लौट गए थे।

हाल ही में वह पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ दुबई में देखे गए हैं। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से द पाम जुमेरा की फोटो और वीडियो भी शेयर की गई है। साक्षी का बर्थडे 19 नवंबर यानी कि आज है और इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए धोनी वेकेशन पर आए हैं।

रमेश पोखरियाल : विरोध के बावजूद आयोजित हुई कालेजों की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

आईपीएल के दौरान साक्षी और जीवा दोनों ही भारत में थे। सीएसके के खिलाड़ियों के साथ उनकी फैमिली यूएई नहीं गई थी। कोविड-19 महामारी के चलते खिलाड़ियों को बायो बबल में रहना पड़ा था। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी टीम को टूर्नामेंट के लिए एसओपी दिया था, जिसके तहत खिलाड़ियों की फैमिली को लेकर फैसला फ्रेंचाइजी टीम पर छोड़ दिया गया था। मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों की फैमिली भी यूएई में थी।

हालांकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी टीमों ने फैमिली को साथ रहने की इजाजत नहीं दी थी। धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। दुबई से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई।

Exit mobile version