Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बप्पा को अर्पित फूल माला से बनाएं धूप कप, महक से हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Dhoop Cup

Dhoop Cup

गणपति की स्थापना पर फूल और फूल माला भगवान को अर्पित किए जाते हैं। ये फूल सजावट में चार चांद लगाते हैं और घर को महकाते भी हैं। लेकिन बप्पा के विसर्जन के बाद उनको चढ़ाई फूल माला को या तो फेंक दिया जाता है या फिर नदी, तालाब जैसी जगहों पर विसर्जित कर देते हैं। लेकिन पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ऐसा करने से बचें। इन फूलों के सूखने के बाद आप इसके धूप कप (Dhoop Cup)  बना सकते हैं। इससे घर भी महक जाएगा और बप्पा को चढ़ाई फूल माला का सही इस्तेमाल भी होगा। देखिए, कैसे बनाएं-

गणपति की फूल माला से धूप कप (Dhoop Cup) 

धूप कप बनाने के लिए आपको चाहिए फूल, तेजपत्ता, हवन सामग्री, चंदन पाउडर, कपूर, गूगल, कोयला, गोबर का कंडा, घी, तिल का तेल और शहद।

कैसे बनाएं धूप कप (Dhoop Cup) 

धूप कप (Dhoop Cup)  बनाने के लिए सबसे पहले माला से सभी फूलों को निकालें। फिर इन फूलों को तेज धूप में सुखा लें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाएं तो आप सूखे फूल, कोयला का टुकड़ा, गोबर का कंडा, तेजपत्ता, गुग्गल, चंदन और हवन सामग्री को मिलाकर एक मिक्सर में पीस लें। इसे बहुत अच्छी तरह से मिक्स करना है। जब इसका पाउडर बना जाए तो आप इस छलनी से छानें।

ऐसा करने पर बारीक पाउडर अलग हो जाएगा। बचे मोटे हिस्से को भी एक तरफ रख दें। फिर इस पाउडर में घी, तिल का तेल, शहद को अच्छे से मिलाएं। इसमें जरुरत के मुताबिक पानी डालें।

अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। ये एक चिकना मिश्रण होना चाहिए। अब थोड़ा-थोड़ा मिक्स लें और हाथों से इसे कप की शेप दें। इसे एक तरफ रखें और फिर सभी को इसी तरह से तैयार करें।

अब मोटे हिस्सा में गुगल और कपूर को चूरा करके मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें।

फिर इस पाउडर को धूप कप के बीच में रखें। अच्छे से दबाएं और फिर सभी कप (Dhoop Cup)  में इसी तरह से मिक्स को भरें।

Exit mobile version