• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉयल 112 ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा किया : सीएम योगी

Desk by Desk
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति’ अभियान चलाए जा रहा है। इसके तहत प्रदेश पुलिस की आपात सेवा 112 ने 17 अक्तूबर 2020 से 28 फरवरी 2021 तक 1,21,509 महिलाओं को सहायता पहुंचाई। वर्ष भर में 112 ने घरेलू हिंसा से पीड़ित 3,27,833 महिलाओं तक मदद पहुंचाई गई। महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पूरे प्रदेश 300 महिला पीआरवी तैनात की गई है।

घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने की पहल

यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने और महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध के लिए 112 द्वारा प्रदेश भर में 300 महिला पीआरवी चलाई जा रही हैं। इस पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि पीड़ित महिला बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों को बता सकें। घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को 112 की तरफ से ‘प्रबल प्रतिक्रिया’ दी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी महिला आरक्षी व स्वावलंबी महिलाएं

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है उद्देश्य

एडीजी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश भर की महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना 112 का मुख्य उद्देश्य है। रात्रि में अकेली महिला को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महिला स्कार्ट की सुविधा शुरू की गई है। गांव हो या शहर कोई भी महिला रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक इस सुविधा का लाभ ले सकती है। एक वर्ष में 518 महिलाओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।

बुज़ुगों में सामाजिक सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से ‘सवेरा’ योजना के तहत 1,70,296 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना भी है। प्रदेश के किसी भी कोने से अगर कोई महिला पुलिस की मदद लेने के लिए 1090 पर कॉल करती है तो उसकी कॉल 112 पर स्थानांतरित कर दी जाती है।

इसी तरह स्वरोजगार के लिए किसी तरह की मदद चाहने वाली महिलाओं की कॉल को 112 से 181 स्थानांतरित की जाती है। विभिन्न सरकारी हेल्प लाइनों से एकीकरण के बाद 112 के कार्य का दायरा भी बढ़ गया है।

Tags: CM gift for womencm yogiDial 112International Women Daymission shakti abhiyanwomen dayWomen Day newsअंतरराष्ट्रीय महिला दिवसडॉयल 112महिला दिवसमहिला दिवस की खबरमहिलाओं के लिए सीएम का तोहफामिशन शक्ति अभियानसीएम योगी
Previous Post

दोहरी ज़िम्मेदारी निभाने में सक्षम होती है महिलाएं : महापौर संयुक्ता भाटिया

Next Post

विश्व की आधी आबादी ‘महिलाएं’ विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

Desk

Desk

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post
dr. bharti gandhi

विश्व की आधी आबादी 'महिलाएं' विश्वव्यवस्था की रीढ़ हैं : डॉ. भारती गांधी

यह भी पढ़ें

Surya Grahan

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
1992 Mumbai riots

1992 में हुए मुंबई दंगे का आरोपित गोरेगांव में गिरफ्तार

11/12/2022
Lord Vishnu

गुरुवार को करें विष्णु भगवान की पूजा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version