• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम बंगला छोड़ा है, पद नहीं, अंत तक लड़ेंगे: उद्धव ठाकरे

Writer D by Writer D
24/06/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Uddhav Thackeray

Uddhav Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने वर्षा बंगला छोड़ा है, ताकि उन्हें लालची न कहा जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, अंत तक लड़ूंगा। जो लोग कहते थे कि हम मर जाएंगे लेकिन शिवसेना को कभी नहीं छोड़ेंगे, आज भाग गए। शिवसेना को तोड़ना चाहते हैं बागी। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें बालासाहेब और शिवसेना का नाम लिये बिना लोगों के बीच जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) शुक्रवार को मुंबई में स्थित सेना भवन में जिला अध्यक्षों की बैठक को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। मेरी गर्दन और सिर में दर्द था, मैं ठीक से काम नहीं कर पा रहा था। मैं अपनी आंखें तक नहीं खोल पा रहा था लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं थी।

बैठक में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि शिवाजी महाराज हार गए लेकिन लोग हमेशा उनके साथ थे। जो एकनाथ शिंदे आज बगावत कर रहे हैं, उनके बेटे शिवसेना के सांसद हैं। मैंने उनके लिए सब कुछ किया। मेरे पास जो विभाग था, वह भी शिंदे को दे दिया। अब वह मुझ पर कई आरोप लगा रहे हैं।

उपभोक्ताओं से 1212 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति : एके शर्मा

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि यह याद रखना जरूरी है कि किसने किस समय आपके साथ क्या व्यवहार किया। मैंने उस दिन अपने मन में जो था, सब कुछ कह दिया था। मैं आज जो कुछ बचा है उसे भी आप सभी के सामने रख रहा हूं। वर्षा बंगला छोड़ने का मतलब है प्रलोभन छोड़ना, जिद नहीं छोड़ना। उद्धव ठाकरे ने कहा, सपने में भी मैंने नहीं सोचा था कि मैं इस पद के लिए जाऊंगा, मुझे कभी उस पद का मोह नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के समय उनकी तबीयत सबसे अधिक खराब थी। उस समय वे हिल तक नहीं पा रहे थे लेकिन कुछ लोग उनकी मौत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। बाद में आपरेशन के बाद ठीक हो गया। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना का जन्म ही संघर्ष के लिए हुआ है और संघर्ष जारी रहेगा।

Tags: breaking newsEknath Shindelatest news in hindiMaharashtra Newsmaharashtra political crisisMumbai NewsNational newspolitical crisisSanjay RautSharad Pawarshivsenauddhav thackeray
Previous Post

उपभोक्ताओं से 1212 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति : एके शर्मा

Next Post

यूपी में बढ़ेगी गन्ने की मिठास

Writer D

Writer D

Related Posts

बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
Main Slider

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, पत्र जारी कर बताई पूरी प्रक्रिया

15/09/2026
Next Post
sugarcane

यूपी में बढ़ेगी गन्ने की मिठास

यह भी पढ़ें

Nitish Kumar

CM नीतीश कुमार राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, इस दिन होगा शपथ ग्रहण

16/11/2025

Russia-Ukraine War: कीव सुरक्षित…पुतिन परेशान…आगे क्या?

15/03/2022
'Honor' will launch its new series on June 16, camera will be up to 108MP

‘Honor’ 16 जून को लॉन्च करेगा अपनी नई सीरीज,108MP तक का होगा कैमरा

04/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version