Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुंबई में डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर, जानिए अपने शहर के दाम

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुँच गई है।

देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, मुंबई में शुक्रवार को डीजल 16 पैसे महँगा होकर 79.56 रुपये प्रति लीटर बिका जो अब तक का उच्चतम भाव है। दिल्ली में जून से ही डीजल की महँगाई रिकॉर्ड स्तर पर है। यहाँ डीजल की कीमत आज 17 पैसे बढ़कर 81.35 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई।

परिवहन मंत्रालय ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दो चाइनीज कंपनियों का ठेका किया रद्द

कोलकाता और चेन्नई में भी डीजल की कीमत ऐतिहासिक उच्चतम स्तर के करीब पहुँच गई है। कोलकाता में डीजल 16 पैसे बढ़कर 76.49 रुपये और चेन्नई में 15 पैसे महँगा होकर 78.37 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका।

दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा जो 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही।

देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:

 

महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

दिल्ली————80.43(स्थिर)———-81.35(+17 पैसे)

कोलकाता———82.10(स्थिर)———-76.49(+16 पैसे)

मुंबई————-87.19(स्थिर)———-79.56(+16 पैसे)

चेन्नई————83.63(स्थिर)———-78.37(+15 पैसे)

Exit mobile version