मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर ट्वीट किया है।
श्री सिंह ने ट्वीट में कहा कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते हैं, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विकसित देश क्यों नहीं कराते। क्योंकि उन्हें ईवीएम पर भरोसा नहीं है। क्योंकि जिसमें चिप है, वह ‘हैक’ हो सकती है।
बिहार के मतदाताओं से अपील है कि बिहार को और बर्बाद ना होने दें : चिराग
देश में अनेक नेता समय समय पर ईवीएम को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।