• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया इंटेलिजेंस चूक, शिवराज ने कहा- बुद्धि फेल हो गई है

Writer D by Writer D
14/02/2023
in राष्ट्रीय, मध्य प्रदेश
0
Digvijay Singh

digvijaya singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोपाल। पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की चौथी बरसी पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने जहां पुलवामा हमले को इंटेलिजेंस की चूक बताया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह की बुद्धि फेल हो गई है।

उल्लेखनीय है कि चार साल पहले 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस पर हमला कर दिया था, जिसमें 40 सैनिक शहीद हो गए थे। आज पूरा देश पुलवामा हमले की बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा है कि आज हम उन 40 शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में भारी इंटेलिजेंस चूक के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीदों के परिवारों का अच्छे से पुनर्वास किया गया है। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही तमाम भाजपा नेताओं ने उन पर पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को भोपाल के स्मार्ट पार्क में मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय की बुद्धि फेल हो गई है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं। दिग्विजय पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। सेना का मनोबल गिराने की कोशिश करते हैं। अब जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए।

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह श्रद्धांजलि में भी तंज कस रहे हैं। ट्वीट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आईएसआई से किसी ने ट्वीट किया हो। भारत माता की प्राण पण से सेवा कर अपने प्राणों का बलिदान देने वालों पर तंज कसने से आप नहीं चूकते। मुझे लगता है कि कांग्रेस की आदत ही हो गई है सेना के ऊपर इस तरह के बयान देना और उनके मनोबल को तोड़ना।

BBC दफ्तर में आयकर विभाग की रेड जारी, पत्रकारों को मिली काम करने की इजाजत

मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ट्वीट किया कि वीर जवानों के बलिदान पर राजनीति करना कांग्रेस का चरित्र रहा है। मुंबई टेरर अटैक को ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साजिश बोल रहे थे। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। आज देश वीर जवानों को नमन कर रहा है और ये आदतन अपना चरित्र उजागर करने में व्यस्त हैं।

हालांकि, मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता केके मिश्रा ने दिग्विजय के ट्वीट का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा के शहीदों को उनके बलिदान-दिवस पर सादर नमन। संसद, अक्षरधाम, कश्मीर, विधानसभा सहित आधा दर्जन आतंकी हमले कब हुए? पुलवामा हमले में डीएसपी देवेंद्र सिंह की भूमिका, मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ध्रुव सक्सेना की आईएसआई जासूसी को लेकर गिरफ्तारी पर प्रश्न पूछना क्या देशद्रोह या सेना का अपमान है?

Tags: Digvijay SinghNational newspulwama attackshivraj singh chauhan
Previous Post

BBC दफ्तर में आयकर विभाग की रेड जारी, पत्रकारों को मिली काम करने की इजाजत

Next Post

GIS और G-20 के ज़रिए देश और प्रदेश की सेवा

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

CM योगी का जाली लेटर और BJP टिकट की चाहत, कोर्ट ने जालसाज को ठहराया दोषी

07/04/2026
राष्ट्रीय

RSS मुख्यालय के पास मिला विस्फोटक, जिलेटिन स्टिक- डेटोनेटर मिलने से मचा हड़कंप

07/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post
AK Sharma

GIS और G-20 के ज़रिए देश और प्रदेश की सेवा

यह भी पढ़ें

BB 15: राखी ने अभिजीत के खींचे बाल, फेंका घर का समान

07/12/2021
Youth will get skill training for Jewar Airport and Film City

देश का पहला ट्रांजिट हब बनेगा जेवर, रनवे का काम हुआ शुरू

28/06/2022
Murder

विवाहेत्तर संबध बने पिता-पुत्र की हत्या की वजह, हत्यारे अरेस्ट

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version