Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर बनेगे रणवीर कपूर के पैरेंट्स, शूटिंग शुरू

Dimple Kapadia-Boney Kapoor-Ranveer Kapoor

Dimple Kapadia-Boney Kapoor-Ranveer Kapoor

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल निभाते नजर आयेंगे।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में बोनी कपूर रणबीर कपूर की पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं डिंपल कपाड़िया बोनी कपूर की पत्नी यानी रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी।

नए अवतार में दिखेंगी जीनत अमान, मर्डर मिस्ट्री से होगी बड़े पर्दे से वापसी

बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं और राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति इस भूमिका को निभाए। बोनी कपूर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस प्रपोजल को इनकार कर दिया था।

इस पर लव रजंन ने अर्जुन कपूर को उन्हें समझाने के लिए कहा। इसके बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के पास गए और अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार बोनी कपूर ने मान गए।

Exit mobile version