Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिंपल यादव ने रचा नया कीर्तिमान, जीत पर बोले अखिलेश- जनता ने दी ‘नेताजी’ को दी सच्ची श्रद्धांजलि

Dimple Yadav

Dimple Yadav

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को जनादेश मिला है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 2.88 लाख वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डिंपल यादव (Dimple Yadav) मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं।

डिंपल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मतगणना स्थल पर पहुंचकर जीत का प्रमाणपत्र लिया। इसके बाद अखिलेश और डिंपल मीडिया से मुखातिब हुए। अखिलेश यादव ने कहा कि ये जीत मैनपुरी के मतदाताओं की नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस जीत ने नकारात्मक राजनीति को पराजित किया है।

सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेताजी की बहू डिंपल यादव ने सपा प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की है। उपचुनाव में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही हुआ। डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से पराजित किया। डिंपल यादव को छह लाख 18 हजार 120 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।

मंडी परिसर पहुंचकर लिया प्रमाणपत्र

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिंपल यादव नवीन मंडी परिसर में पहुंचे। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। सपा प्रत्याशी की जीत पर जिलेभर में कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल रहा। पार्टी हाईकमान ने सादगी के साथ खुशी का इजहार करने की अपील की थी। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में मिठाई बांटी और आतिशबाजी की।

Exit mobile version