Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, पति अखिलेश यादव रहे मौजूद

Dimple Yadav

Dimple Yadav

मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा (Lok Sabha) सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) नामांकन किया। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उनके साथ मौजूद रहे। डिंपल यादव अपने नामांकन से पूर्व ससुर मुलायम सिंह यादव कि समाधि स्थल पर पहुंचीं। जिसके बाद वे मैनपुरी आईं। यहां सपा प्रत्याशी के नामांकन से पूर्व पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर एकत्रित हुए थे।

सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) मंगलवार को सुबह सैफई से चलकर आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंचीं। सपा कार्यालय से प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 12. 30 बजे अपना नामांकन जमा किया।

‘नेताजी’ की पोती की राजनीति में एंट्री की तैयारी, कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर सुनती हैं मां डिंपल के भाषण

सपा प्रत्याशी सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav)  के नामांकन के समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सैफई परिवार नजर आया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी रहे।

Exit mobile version