Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश बोले- अबतक की होगी सबसे बड़ी जीत

Dimple Yadav

Dimple Yadav

आगरा। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव में सपा ने डिंपल यादव (Dimple Yadav ) को चुनाव मैदान में उतारा है। डिंपल यादव सोमवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पति अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नामांकन किया।

नामांकन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ये नेताजी की यादों का चुनाव है। इसमें अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। वहीं शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने साथ न आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि  नामांकन सादगी से करने आए थे। हम सब साथ हैं।

बता दें उनके साथ शिवपाल सिंह या आदित्य यादव नजर नहीं आए, जबकि पूर्व में प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा आदित्य यादव के साथ आने का दावा किया गया था। बता दें मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा ने उनकी पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

डिंपल यादव (Dimple Yadav ) के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व सांसद मैनपुरी तेजप्रताप यादव मौजूद रहे। वहीं लोगों की नजरें शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव को तलाशती नजर आईं।

डिंपल यादव (Dimple Yadav ) से पहले कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने दावा किया था कि शिवपाल सिंह से पूछ कर ही उपचुनाव में प्रत्याशी उतारा गया है। नामांकन में शिवपाल सिंह के बेटे और प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव मौजूद रहेंगे, लेकिन नामांकन में आदित्य यादव नजर नहीं आए।

Exit mobile version