• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, पहली बार में गलती हो जाती है…. डिंपल यादव ने कहा; मुस्काते रहे अखिलेश

Writer D by Writer D
24/03/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Dimple Yadav, Akhilesh Yadav

Dimple Yadav, Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने जेंडर डिफरेंस पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लखनऊ में आयोजित महिला सम्मान समारोह में कहा कि भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, क्योंकि पहली बार में गलती हो जाती है। डिंपल (Dimple Yadav) ने कहा कि अगर हम इस डिस्कसन में आए कि पहले पुरुष आए या महिलाएं आईं…भगवान ने पहले किसको बनाया होगा, तो निश्चित तौर पर मेरा मानना है कि भगवान ने पहले पुरुषों को ही बनाया होगा, क्योंकि पहली बार बनाने में थोड़ी गलती रह जाती है।

मगर दूसरी बार भागवान ने महिलाएं बनाई हैं और जो कैपेबल थी वो महिलाओं को दी है और जिस तरह से वो (महिलाएं) पहली बार तो परिवार में जन्म लेती हैं और फिर दूसरे परिवार में जाकर और वहां पूरे परिवार को संभालती हैं और अगर वो प्रोफेशन में आ जाएं तो परिवार को संभालने के साथ वो अपने सपने को भी पूरा करती हैं।

डिंपल (Dimple Yadav) ने कहा कि समाज में जेंडर डिफरेंस आज भी है। समाज में पुरुषों के सपनों की कीमत ज्यादा होती है। महिलाओं के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।

महिलाओं को ताकतवर बनाने की आवश्यकता- डिंपल (Dimple Yadav) 

डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका को और अधिक ताकतवर बनाने की आवश्यकता है। जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी, तभी समाज और देश प्रगति करेगा। उन्होंने सपा महिलाओं को ताकतवर बनाने के लिए संकप्लित है।

अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

इस बयान के बाद, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “डिंपल ने ऐसा कहकर एक बहस छेड़ दी है कि कौन पहले धरती पर आया। इस प्रकार के बयान हमेशा बहस का कारण बनते हैं।” अखिलेश ने यह भी कहा कि भारत में महिलाओं का सम्मान पहले से होता आया है और समाज में महिलाओं के अधिकारों में बदलाव आया है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के पक्ष में खड़ी रही है।

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 1000 अंक उछला

अखिलेश ने कहा, “भारत में नारी का सम्मान पहले से होता आया है। भगवान श्री कृष्ण के धरती छोड़ने के बाद धरती पर कलयुग आया। एक समय था जब महिलाओं को वोट का अधिकार नहीं था और उन्हें शिक्षा का भी अधिकार नहीं था। आजादी के बाद बदलाव आया है। हम सावित्रीबाई फुले को नहीं भूल सकते हैं, जिन्होंने महिला शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

महिला मुद्दों पर सपा की स्थिति

अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा आधी आबादी के साथ खड़ी रही है। उन्होंने समाजवादी सरकार द्वारा महिलाओं के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लैपटॉप वितरण योजना में सबसे ज्यादा लाभ महिलाएं थीं। इसके अलावा, उन्होंने 1090 महिला हेल्पलाइन का भी उल्लेख किया, जिसे समाजवादी सरकार ने शुरू किया था। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि 1090 का डेटा यह दिखाता है कि महिलाएं अक्सर जानने वालों द्वारा परेशान की जाती हैं।

Tags: Dimple yadavLucknow News
Previous Post

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, Sensex 1000 अंक उछला

Next Post

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर चला BMC का हथौड़ा, एकनाथ शिंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले गैस आपूर्ति दुरुस्त करें, बैकलॉग खत्म हो: मुख्य सचिव

06/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

06/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : विष्णुदेव साय

06/04/2026
AK Sharma
Main Slider

एके शर्मा ने सीएमएस लखनऊ में चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का किया भव्य शुभारंभ

06/04/2026
Savin Basnal
राष्ट्रीय

सीएम की प्रेरणा से डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन; प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

06/04/2026
Next Post
Kunal Kamra

कुणाल कामरा के स्टूडियो पर चला BMC का हथौड़ा, एकनाथ शिंदे को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

यह भी पढ़ें

सीएम योगी का आदेश, निगरानी समितियां होंगी फिर से एक्टिव

24/10/2021
J&K High Court

DDA ने निकाली कई पदों पर भर्ती, 10 जुलाई से पहले करें अप्लाई

03/06/2022
groom missing

सुहागरात से पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुआ दूल्हा, मचा कोहराम

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version