Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Mainpuri By-Election: डिंपल यादव को 43 हजार की बड़ी बढ़त, रामपुर में बीजेपी और सपा में छिड़ी जंग

Dimple Yadav

Dimple Yadav

मैनपुरी। यूपी में 3 सीटों पर हो रही काउंटिंग के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव (Dimple Yadav) मुलायम जैसा करिश्मा दिखाती नजर आ रहीं हैं। वह 43 वोट से आगे चल रहीं हैं।

वहीं, आजम के रामपुर में भाजपा पिछड़ रही है। यहां आसिम रजा ने भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को चौथे राउंड में 3200 वोटों से पीछे कर दिया है। वहीं, खतौली में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी पिछड़ गईं हैं। रालोद के मदन भैया दूसरे राउंड में 6 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

यूपी की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। यहां मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट सबसे अहम सीटें हैं। मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, जिसमें मुलायम की बहु डिंपल यादव (Dimple Yadav)चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य हैं। अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव आगे चल रही हैं। वहीं, रामपुर विधानसभा सीट पर आजम खान का गढ़ माना जाता है। यहां सपा के आसिम रजा ने भाजपा के आकाश सक्सेना को पछाड़ दिया है।

Exit mobile version