Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डिंपल यादव का जन्मदिन सपा मुख्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया

dimple yadav

dimple yadav birthday

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पूर्व सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन यहां पार्टी दफ्तर में उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया।

श्री यादव की मौजूदगी में महिलाओं, पार्टी नेताओं तथा संत समाज के लोगों ने श्रीमती यादव को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जीवन में सफलता एवं यशस्वी होने की शुभकामनाएं दी। कन्नौज से आए पृथ्वीनाथ सपेरा ने बीन की धुन से अभिनंदन किया तो कई लोगों ने बुके देकर स्वागत किया।

घर से लापता बालक का खून से लथपथ शव नाले से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हमें 351 सीटें जीतने का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसके लिए बूथ स्तर पर पूरी मुस्तैदी से जुटना होगा। श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसमें महिलाओं की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक होगी। भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करना है। भाजपा जनता को गुमराह करने की साजिश बतौर राजनीतिक हथियार इस्तेमाल करती है। वैक्सीन का प्रचार भी ऐसे किया जा रहा है जैसे भाजपा की वैक्सीन बनी है। कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची दुरूस्त कराने और छूटे हुए नाम जुड़वाने पर विशेष ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के लिए भाजपा राज सर्वाधिक निराशापूर्ण रहा है। इनके साथ दुष्कर्म की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चारों ओर हताशा तथा कुण्ठा का वातावरण है। भाजपा संरक्षित अपराधियों का धंधा बेखौफ चल रहा है।

अवैध तमंचा फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी संख्या में तमंचों के साथ एक गिरफ्तार

इस अवसर पर श्री राजेन्द्र चौधरी,श्रीमती अन्नू टण्डन समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रीमती यादव का अभिनंदन किया।

Exit mobile version