Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असाधारण गणितीय प्रतिभावान मास्टर चिराग राठी को दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां विधान भवन में असाधारण गणितीय प्रतिभावान मास्टर चिराग राठी को सम्मानित किया। मास्टर चिराग राठी जनपद सहारनपुर के जिला सिंह इंटर कॉलेज नकुड़ के कक्षा – 11 के छात्र हैं वह 07 अंको तक की गणितीय गणना मौखिक रूप से कर लेते हैं।

CBSE ने 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र राज्य की गाइडलाइंस के आधार पर दी सलाह

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मास्टर चिराग राठी को एक टैबलेट तथा पुस्तकों का सेट प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मास्टर चिराग राठी की माता बाविता देवी तथा पिता नरेन्द्र सिंह को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। चिराग अद्वितीय प्रतिभा के धनी है, चिराग को 100 करोड़ तक के पहाड़े मौखिक रूप से याद हैं । बड़ीबड़ी गणनाएं बहुत कम समय में मौखिक रूप से कर देते हैं।

उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार लगातार प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा अभ्युदय योजना प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से आईएएस, आईपीएस, पीसीएएस, एनडीए, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों को प्रदेश सरकार निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराएगी। ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना’ के तहत आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसर छात्रों को पढ़ाने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी करेंगे।

Exit mobile version