Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

योगी 2.0 सरकार में शामिल दिनेश सिंह ऐसा रहा राजनीतिक सफर

रायबरेली। योगी 2.0 सरकार में इस बार रायबरेली को भी प्रतिनिधित्व मिला। निवर्तमान एमएलसी एवं जिले के कद्दावर भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Singh) को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।कई कयासों को विराम देते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Singh) कांग्रेस के ख़िलाफ़ सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में एक प्रमुख चेहरे हैं और वर्तमान में तीसरी बार एमएलसी के उम्मीदवार भी हैं। दिनेश सिंह (Dinesh Singh) रायबरेली के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं, वह दो बार 2010 और 2016 में रायबरेली के टिकट पर एमएलसी निर्वाचित हुए हैं, हालांकि 2018 में वह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

जिले में भाजपा के मजबूत नेता माने जाते हैं और उनके भाई राकेश सिंह हरचंदपुर से विधायक भी रह चुके हैं, हालांकि इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिनेश सिंह के दूसरे भाई अवधेश सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह ने ली शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

55 वर्षीय दिनेश सिंह जिले के महराजगंज में बावन बल्ला गांव के मूल निवासी हैं। समाजवादी पार्टी से राजनीतिक पारी शुरू करने वाले सिंह कई पार्टियों में रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने पर दिनेश सिंह की पहुंच दस जनपथ तक थी और इन्हें प्रियंका वाड्रा के नज़दीकी लोगों में माना जाता रहा है, लेकिन जल्द ही इनका मोहभंग कांग्रेस से हो गया और 2018 में भाजपा में शामिल हो गए।

2019 में पार्टी ने उन्हें सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ लोकसभा में उम्मीदवार भी बना दिया। भाजपा में आने के बाद दिनेश सिंह पार्टी के एक प्रमुख चेहरे के तौर पर उभरे और रायबरेली में उनका परिवार राजनीतिक रूप से काफ़ी मजबूत माना जाता है।

Exit mobile version