Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आठवें दौर की बात-चीत आज, किसान विज्ञान भवन के लिए हुए रवाना

kisan 8th varta

kisan 8th varta

नई दिल्ली। सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए तीन कृषि कानूनों को कई राज्यों के किसान काला कानून करार देते हैं। किसान लगभग डेढ़ महीने से दिल्ली के बॉर्डरों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेता विज्ञान भवन की ओर बातचीत के लिए निकल गए हैं। बातचीत के लिए दोपहर दो बजे का समय रखा गया है।

केरल विधानसभा सत्र का विपक्ष ने किया वॉकआउट, मुख्यमंत्री कुर्सी छोड़ें

किसान कानूनों को रद्द करने के लिए जिद कर रहे हैं। सात जनवरी, गुरुवार को प्रदर्शनकारी किसानों नें चेतावनी देते हुए और शक्ति प्रदर्शन करते हुए ट्रैक्टर मार्च निकाला। किसानों का कहना है कि जबतक कानून रद्द नहीं किए जाएंगे तबतक प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं, सरकार का रवैया भी काफी सख्त है, उसका कहना है कि कानून रद्द करने के अलावा किसी भी संशोधन पर विचार किया जा सकता है।

अभ्यास के दौरान तख्त सागर में लापता हुए सेना के कमांडो की तलाश जारी

विज्ञान भवन में इस बातचीत के में सरकार किसानों के लिए एक नया सूत्र। आज की बातचीत में कानूनों पर विचार के लिए एक समिति के गठन पर स्विकृति बन सकती है। बता दें कि नए कृषि कानूनों पर नाराज कुछ राज्यों के प्रदर्शनकारी किसानों को कुछ छूट दी जा सकती है। कृषि मंत्री, खाद्य मंत्री और वाणिज्य राज्य मंत्री आज किसान संगठन के नेताओं के साथ विज्ञान भवन में बातचीत को लीड कर रहे हैं।

बुलंदशहर। जहरीली अवैध शराब मामले में CM योगी का एक्शन

गौरतलब है कि आज दोनो पक्षों में होने वाली बातचीत बहुत जरूरी मानी जा रही है। 4 जनवरी को सरकार और किसानों के बीच हुई बातचीत में किसी भी बात पर सहमती नहीं बनी थी। बता दें कि इससे भी पहले, 30 दिसंबर को, छठी बातचीत में संकेत मिले थे कि दोनों पक्षों में कुछ बात बनी है। इस दौरान सरकार ने आंदोलनकारी किसानों की दो मांगों को मान लिया था। इसके अलावा अन्य दौरों की बातचीत बेनतीजा रही है।

Exit mobile version