• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर समर्पण निधि अभियान की चर्चा पूरी दुनिया में : चंपत राय

Writer D by Writer D
24/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
चंपत राय Champat Rai

चंपत राय

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिये जारी समर्पण निधि अभियान देश में सबसे बड़ा संपर्क अभियान बनने की दिशा में अग्रसर है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) उपाध्यक्ष चंपत राय ने यहां दो दिवसीय पूर्वी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ता चिंतन वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए समर्पण अभियान की चर्चा भारत में ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में है। अभियान की मॉनिटरिंग दिल्ली में हो रही है। इस कार्य में 30 से 35 नौजवान 50 दिन से लगे हैं।

उन्होने कहा कि 38 हजार से अधिक कार्यकर्ता डिपाजिटर के तौर पर कार्यरत है जबकि डेढ़ लाख टोलियाें में आठ लाख से अधिक कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं। अभियान के दौरान चार लाख गांवों में 11 करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा संपर्क अभियान बनेगा।

महिला को ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल से मिले अश्लील वीडियो

श्री राय ने कहा कि यह वातावरण कार्यकर्ताओं के कारण बना है जिसमें इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का पूरा साथ है। भारतीय प्रबंधन संस्थान के छात्र इतने बड़े संपर्क अभियान को लेकर रिसर्च कर रहा है। यह अभियान खत्म होगा लेकिन समर्पण नियमित होगा। हर जिले की जमा राशि का विवरण प्रतिदिन शत प्रतिशत मिल रहा है। इस अभियान में 20 करोड़ से अधिक कूपन एवं रसीदें समाज में समर्पण एवं संपर्क का माध्यम बनी ।

क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद निरंतर हिंदू समाज की एकता धर्म प्रसार, लव जिहाद, परावर्तन, गौ रक्षा, गंगा रक्षा, संस्कृति एवं संस्कार के लिए पूर्व के 57 वर्षों से हिंदू समाज के बीच कार्यरत है ।

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी और बेटों पर लगा 5 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

उन्होंने कहा कि प्रांत से लेकर प्रखंड तक संगठन का तंत्र मजबूत होना चाहिए। कार्य का विकेंद्रीकरण होना चाहिए। आने वाले समय में हिंदू समाज के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं जो समाज को छोड़कर चले गए उनकी वापसी जो जाने की स्थिति में है उस पर पूर्ण रोक सामाजिक समरसता के आधार पर हिन्दू समाज को एक करे। हिंदू समाज से सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है ।

Tags: Champat Rairam mandir nirman newsram mandir samarpan nidhiup news
Previous Post

भाजपा सरकार का ध्यान सिर्फ किसान विरोधी कामों में हैं : चौधरी

Next Post

फिर दहला रहा कोरोना

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
corona

फिर दहला रहा कोरोना

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने विधायक निधि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की घोषणा की

31/05/2022
Bengal Cricket Association

इस टूर्नामेंट के साथ इडेन गार्डेन्स पर होगी क्रिकेट की वापसी

19/11/2020

एक ही परिवार के पांच लोगों के शव बरामद, इलाके में दहशत

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version