Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साध्वी प्राची का विवादित बयान, बोली- मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है

साध्वी प्राची

साध्वी प्राची

हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए अरब देशों से फंडिंग की जा रही है। साध्वी प्राची ने लव जिहादियों को बीच सड़क फांसी की सजा देने और इसकी फंडिंग के पीछे की साजिश की जांच की मांग की।

मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने लव जिहाद के मामले पर बोलते हुए कुरान की आयतों का हवाला देकर मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं जिससे देश में विद्रोह की भावना पैदा हो और अशांति फैले।

आजमगढ़ : ग्राम प्रधान प्रत्याशी को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर

हिंदू समाज ऐसे कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक संदेश देना चाहिए। जिससे ऐसी ताकतें जो देश में अशांति फैलाना चाहती हैं वह अपना रास्ता बदल दें। मेरी मांग है लव जिहादियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए।

साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं और मथुरा मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर काफी नाराज नजर आईं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ और घसीट घसीट कर उन्हें घर से निकाला गया। हमारे मंदिरों को तोड़ मस्जिद बनाई गई। अब इन लोगों के द्वारा मंदिरों में नमाज पढ़ने का जो प्रोपेगेंडा चल रहा है इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version