Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

SDM का विवादित बयान, किसानों से कहा- सरकार आपके मन की नहीं तो उसे बदल दो लेकिन..

एसडीएम का विवादित बयान

एसडीएम का विवादित बयान

उत्तर प्रदेश के झांसी में मोंठ तहसील के एसडीएम  अतुल का शुक्रवार को एक विवादित बयान सामने आया है। पराली जलाने पर दर्ज हुए मुकदमों से परेशान किसानों ने शुक्रवार को मोंठ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम  ने किसानों को समझाते हुए कहा कि पराली जलाना गैर कानूनी है, यह सुप्रीम कोर्ट ने तय किया है। इस पर हम टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। अब सरकार को क्या निर्णय लेना है, ये सरकार के ऊपर है। यदि सरकार आपके मन की नहीं तो सरकार ही बदल दो।

नेपाल और भारत का रिश्ता सदियों पुराना और खास : केपी ओली

पराली जलाने को लेकर जिले में कई किसानों के ऊपर मामले दर्ज किए गए हैं। जिसको लेकर किसानों में काफी रोष है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसानों ने मोंठ तहसील का घेराव कर दिया। लेकिन किसानों को समझाने पहुंचे एसडीएम के बोल बिगड़ गए और विवादित बयान दे दिया। एसडीएम के विवादित बयान के बाद प्रशासन में हलचल मच गई। पूरे मामले पर एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा है कि बात किसी और लहजे में की जा रही थी। जिस को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़े अधिकारियों को शिकायत की जा रही है।

फारूक अब्दुल्ला बोले- बीजेपी का नहीं , हमारा देश महात्मा गांधी का भारत है

जिले में पराली जलाने के मामले में अब तक 60 घटनाएं दर्ज की गई। जिसके सापेक्ष 37 FIR दर्ज कराई गई है। वहीं, एक लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया है।

Exit mobile version