Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेवी ग्रैंड होटल को जिला प्रशासन ने किया सील, जानें पूरा मामला

hotel savvy grand hotel

hotel savvy grand hotel sealed

लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड में सेवी ग्रैंड होटल को सील कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई कोविड-19 के उल्लंघन पर रविवार को की गई। सेवी ग्रैंड होटल के फोर्थ फ्लोर को सील किया गया है। एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को होटल सील करने की कार्रवाई की गई है।

बता दें कि लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते किसी भी तरीके के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया था। शनिवार को विभूति खंड स्थित सेवी ग्रैंड होटल में कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए महिलाओं की होली पार्टी का आयोजन किया गया था।

देर रात विभूति खंड थाना पुलिस टीम ने जब छापा मारा, तब पार्टी चल रही थी। पार्टी में शामिल महिलाओं ने न तो मास्क पहन रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।

फरार चल रहे है 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

शनिवार को पूर्वी जोन के डीसीपी व एडीसीपी ने होटल पर छापा मारा, जिसके बाद पुलिस ने होटल मालिक और आयोजकों से जब अनुमति के बारे में पूछा तो पता चला कि इसके लिए कोई भी परमिशन नहीं दी गई थी।

जिसके बाद विभूति खंड थाने के दरोगा अमित कुमार सिंह की तहरीर पर होटल मालिक विवेक जायसवाल के साथ सुरेश पाल, नागेंद्र कुमार चौरसिया व कार्यक्रम में शामिल लोगों (नाम व पता अज्ञात) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Exit mobile version