• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिला पंचायत चुनाव: ‘सपना’ ने संभाली इस जिले में विकास की पतवार

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजीपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये समाजवादी पार्टी (सपा) से आमने-सामने की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सपना सिंह के 27 मतों के अंतर से जीतने के साथ ही आजादी के बाद से अब तक का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया।

वर्तमान समय में जिले में तीन विधायक एक नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी महिला चुन ली गई है। खास बात कि उपरोक्त सभी महिलाएं भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं। इनमें से जहां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष को महिला के लिए आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ना पड़ा वहीं तीनों विधायक सामान्य सीट पर चुनाव लड़कर विजयी हुई हैं। विशेष बात यह कि उपरोक्त सभी महिला जनप्रतिनिधि अपने प्रथम प्रयास में ही चुनाव जीतकर सफलता का सेहरा सर पर बांध चुकी हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में भाजपा की सपना सिंह को 47 मत प्राप्त हुए। वहीं सपा की कुसुमलता को 20 मत प्राप्त हो सके थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी सपना सिंह 27 मतों से विजयी होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई।

जिला पंचायत चुनाव: सोनिया गांधी के किले में भाजपा ने लगाई सेंध

गौरतलब हो कि वर्तमान समय में गाजीपुर जिले में मोहम्मदाबाद से अलका राय, जमानियां से सुनीता सिंह व गाजीपुर सदर से संगीता बलवंत विधायक हैं। इन तीन महिला विधायक के साथ ही गाजीपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल भी महिला हैं। इसके साथ ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सपना सिंह भी महिला चुन ली गई हैं। जिससे एक तरह से कहा जाए कि जिले की राजनीति में आधी आबादी का कब्जा हो गया है।

इनमें से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को जहां उनकी सीट महिला के लिए आरक्षित होने का लाभ मिला है वहीं तीनों महिला विधायक सामान्य सीट पर चुनाव लड़ते हुए विजेता बनी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा “ हमारी पार्टी ने हमेशा से समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी रही जिसने 2017 के विधानसभा चुनाव में गाजीपुर की सात सीटों में से 5 पर लड़ने के लिए 3 महिलाओं को टिकट दिया जो अपने चुनाव में सफल रही जबकि 2 सीट गठबंधन के तहत सुभासपा के खाते में चली गई थी।

भाजपा की वरिष्ठ नेत्री सरोज कुशवाहा ने कहा “ पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से मैं भाजपा की राजनीति कर रही हूं। यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें कभी जाति, धर्म, ऊँच नीच या किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। सभी कार्यकर्ताओं को समभाव की देखा जाता है। ऐसे में जनपद की राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महिला सशक्तिकरण के उदाहरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।”

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav Newspanchayat election 2021up newsup news in hindiUP Panchayat election
Previous Post

बीजेपी प्रत्याशी संजय चौधरी के सिर बंधा जीत का सेहरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Next Post

सपा की रेखा यादव बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, समर्थकों में दौड़ी हर्ष की लहर

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… राघव चड्ढा ने वीडियो से AAP नेताओं पर बोला हमला

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
CM Himanta Sarma
असम

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
Next Post

सपा की रेखा यादव बनी जिला पंचायत अध्यक्ष, समर्थकों में दौड़ी हर्ष की लहर

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

महाकुम्भ के दौरान संगम की रेत पर पहली बार सूचना के अधिकारों के प्रति किया जाएगा जागरूक

23/12/2024
Ram

आकार ले रहा है राम मंदिर, प्रथम तल का निर्माण प्रारंभ, ट्रस्ट ने जारी की तस्वीरे

08/07/2023
Naya Savera Yojana

बाल श्रम से प्रभावित 20 जिलों में ‘नया सवेरा योजना’ का हो रहा संचालन

13/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version