Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला पंचायत चुनाव: सोनिया गांधी के किले में भाजपा ने लगाई सेंध

ranjana chaoudhry

ranjana chaoudhry

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पार्टी को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पडा है।

एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने शनिवार को बताया कि भाजपा की उम्मीदवार रंजना चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी आरती सिंह को आठ वोटो से हरा दिया। रंजना चौधरी को कुल 30 वोट मिले जबकि आरती सिंह को 22 वोट मिले।

आज दो बजे तक जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया और उसके बाद मतगणना होने के उपरांत परिणाम घोषित कर दिया गया।

गौरतलब है कि इस चुनाव में सपा ने अपना कोई प्रत्याशी खड़ा नही किया था। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा था कि सपा ने आंतरिक रूप से कांग्रेस को समर्थन करने का मन बनाया था।

कृष्णनगरी में BJP ने रालोद को पछाड़ जीती जिला पंचायत अधिकारी की कुर्सी

रंजना चौधरी के पीछे प्रदेश सरकार के एक मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता का वरद हस्त है जबकि आरती सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सांसद स्वर्गीय अशोक सिंह की बहू और पूर्व सपा विधायक आशा किशोर के पुत्री व कांग्रेसी नेता मनीष सिंह की पत्नी है। यह सीट कांग्रेस और भाजपा दोनों के वर्चस्व लिए महत्वपूर्ण थी। दोनों दलों की टीमें चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान से जुटी थी लेकिन प्रतिष्ठा की इस लड़ाई में भाजपा ने बाजी मार दी है और कांग्रेस के गढ़ में एक इतिहास रच दिया जिसका दूरगामी परिणाम होगा।

Exit mobile version