• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने चार बहनों को बनाया बंधक

Writer D by Writer D
09/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
Bhim Army

Bhim Army

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में भीम आर्मी (Bhim Army) के जिलाध्यक्ष मौनी शाक्य पर चार बहनों ने बंधक (Hostage) बनाकर उनके साथ अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों बहनों को मुक्त कराकर आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला प्रतापपुरा निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता कुछ समय पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके इलाज में एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौनी शाक्य व जीतू शाक्य ने कई जगह मदद की थी। जब पिता ठीक होकर घर आ गए तो मौनी शाक्य ने उससे जरूरत पड़ने पर 40 हजार रुपये उधार लिए थे। पिछले दिनों उसके पिता की मौत हो गई। इस पर युवती ने त्रयोदशी संस्कार आदि के लिए मौनी शाक्य से अपने रुपये वापस मांगे। इस पर उसने रुपये देने से पहले तो इन्कार कर दिया, मगर बाद में उसे अपने घर यह कहते हुए बुलाया कि वह रुपये वापस दे देगा। इस पर युवती अपनी तीन बहनों के साथ उसके महावीरनपुरा स्थित आवास पर पहुंच गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि भीम आर्मी (Bhim Army) जिलाध्यक्ष मौनी शाक्य और उसके साथियों ने बहनों को एक कमरे में बंधक बना लिया और उनके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर सभी की बेल्ट और डंडों से पिटाई करते हुए यातनाएं देने लगे। उधर, युवतियों का शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दे दी। प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बहनों को वहां से मुक्त कराया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के अनुसार उक्त नेता बाद में थाने आकर शिकायत करने लगा कि इन चारों बहनों ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर अभद्रता की है। उन्होंने बताया कि इस झूठी शिकायत को दरकिनार करते हुए पीड़िता की तहरीर पर आरोपी महावीरपुरा निवासी मौनी शाक्य, जीतू शाक्य व सोनू शाक्य के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें करने आदि आरोप के तहत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वहीं इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें चारों युवतियां आरोपी के घर में जबरन घुस आने और घर में घुसकर बहस करने का वीडियो सामने आया है।

Tags: Bhim Armycrime newsJhansi news
Previous Post

शातिर अपराधी की करोड़ों की सम्पत्ति को कुर्क के आदेश

Next Post

4.24 करोड़ रुपये मूल्य के 52 सोने के बिस्कुट समेत दो तस्कर अरेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
Next Post
Gold Biscuits

4.24 करोड़ रुपये मूल्य के 52 सोने के बिस्कुट समेत दो तस्कर अरेस्ट

यह भी पढ़ें

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स पांच करोड़ के पार, खास अंदाज में किया फैंस का शुक्रिया

17/07/2020
terracotta

टेराकोटा को लोकल से ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार

24/08/2022

बिकरू कांड: पूर्व DIG अनंत देव के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version