• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चन्नी सरकार में विभागों का बंटवारा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बने गृह मंत्री

राज्य मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार कर 15 कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया था, जिसमें सात नए चेहरे हैं।

Desk by Desk
28/09/2021
in पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब की चन्नी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को गृह मंत्रालय दिया गया है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को राज्य मंत्रिपरिषद का पहला विस्तार कर 15 कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया था, जिसमें सात नए चेहरे हैं। राज्य में पांच महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस कवायद से सत्तारूढ़ दल कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

किसको मिला कौनसा विभाग

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली, एक्साइज और टूरिज्म समेत 14 विभाग अपने पास रखें हैं। पूर्व हॉकी इंडिया कप्तान परगट सिंह को शिक्षा विभाग के साथ खेल और युवा विभाग दिया गया है. वहीं, मनप्रीत सिंह बादल पंजाब के वित्त मंत्री बने रहेंगे।

अमरिंदर राजा वड़िंग को परिवहन मंत्री बनाया गया है। गुरकीरत सिंह कोटली को उद्योग और वाणिज्य विभाग सौंपा गया है। चन्नी कैबिनेट में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, रणदीप सिंह नाभा और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार रविवार को किया। उन्होंने 15 नए मंत्रियों को अपने कैबिनेट में शामिल किया है।

यूपी में अब तक 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

मंत्रिपरिषद के विस्तार में रणदीप सिंह नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और गुरकीरत सिंह कोटली नए चेहरे हैं. राणा गुरजीत सिंह ने 2018 में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद वापसी की है। बताया जाता है कि पंजाब के मंत्रिपरिषद में सात नए चेहरों को जगह मिलने से इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रणनीति के अनुरूप माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल में नहीं मिली जगह

अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री रहे ब्रह्म मोहिंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, अरुणा चौधरी, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, रजिया सुल्ताना, विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु को फिर से मंत्रिपरिषद में जगह दी गई।

दलित समुदाय से आते हैं सीएम चन्नी

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से लंबे समय तक टकराव के बाद अमरिंदर सिंह ने त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद दलित समुदाय से आने वाले चन्नी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राणा गुरजीत सिंह, मोहिंद्रा और सिंगला अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाते हैं. मंत्रिपरिषद में नौ मंत्री मालवा, तीन दोआबा और 6 माझा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2 उपमुख्यमंत्री माझा क्षेत्र से हैं।

Tags: Charanjit Singh Channipunjabsukhjinder singh randhawa
Previous Post

यूपी में अब तक 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

Next Post

चीन में बिजली संकट,फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही

Desk

Desk

Related Posts

CM Bhagwant Mann
Main Slider

CM भगवंत मान का दावा- पंजाब हर क्षेत्र में बनेगा नंबर-1, विपक्ष पर भी साधा निशाना

16/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

मुख्यमंत्री सेहत योजना से स्ट्रोक मरीजों का भी मुफ्त इलाज, 914 मरीजों को मिला नया जीवन

15/07/2026
Farmers protest at toll plaza
Main Slider

पंजाब में किसानों का अमेरिका से ट्रेड डील व लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में टोल प्लाजा पर प्रदर्शन

14/07/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी खत्म! फीस रेगुलेशन ऑर्डिनेंस-2026 लागू

14/07/2026
Next Post

चीन में बिजली संकट,फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही

यह भी पढ़ें

M-Pox

दिल्ली में हुईं Monkeypox की एंट्री, मरीज की नहीं है कोई विदेशी ट्रैवल हिस्ट्री

24/07/2022
dead body

औरैया : खेत में मिला छात्रा का अर्धनग्न शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

26/10/2020
cm yogi

बरेली में सीएम योगी ने किया रोड शो, अखिलेश पर साधा निशाना

11/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version