Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिव्यांका त्रिपाठी हुई ट्रोलिंग का शिकार, दुपट्टा ना पहनना पड़ा महंगा

Divyanka Tripathi became victim of trolling

Divyanka Tripathi became victim of trolling

छोटे पर्दे की  मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वे आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार वे एक तस्वीर को साझा कर विवाद में फस गई हैं। जिसके कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल उनके दुपट्टा ना पहनने पर कुछ लोग इतने खफा हो गए कि दिव्यांका को बुरा भला कहने लगे, अब इस मसले पर दिव्यांका जवाब आया है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने कुछ दिनों तक टीवी शो क्राइम पट्रोल को होस्ट किया था। इस शो में वो सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में दिखाई देती थीं। हाल ही में एक यूजर ने दिव्यांका से सवाल किया है कि क्राइम पट्रोल एपिसोड में आप दुपट्टा क्यों नहीं पहनती हैं।

‘अनुपमा’ की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली की ऑडिशन वीडियो हुई वायरल

इसके बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा, ‘ताकी आप जैसे बिन दुपट्टे की लड़कियों को भी इज्जत से देखने की आदत डाले! कृपा खुद की और अपने आस पास के लड़कों की नियत सुधारें, ना की औरत जात के पहनावे का बीड़ा उठायें! मेरा शरीर, मेरी आबरू, मेरी मर्जी! आप की शराफत, आप की मर्जी! दिव्यांका के जवाब पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अरे मैडम जी घनश्याम जी की आपने बैंड बजा दी सीधा नियत पर सवाल उठा दिया उन्हें क्या मालूम आपके फैन हों आप उनको दुपट्टे में अच्छी लगती हों।’

 

 

Exit mobile version