Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया को रोमांटिक अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Divyanka Tripathi

दिव्यंका विवेक

नई दिल्ली| टीवी जगत में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नाम कुछ सबसे खूबसूरत जोड़ों में शुमार है। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए ऐसा कुछ करते रहते हैं जो आम लोगों के लिए कपल गोल्स सेट कर देता है। उनके लाखों फैन्स दिल थाम कर उनकी फोटोज का इंतजार करते रहते हैं।

अक्षय कुमार की पहल #AbHamariBaariHai को सपोर्ट करते हुए लिखी खूबसूरत पोस्ट

यूं तो दिव्यांका अक्सर विवेक के लिए प्यारे-प्यारे पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। कल विवेक के जन्मदिन पर दिव्यांका ने उन पर अपना प्यार जम कर न्यौछावर किया। दिव्यांका ने विवेक के साथ दो बेहद खूबसूरत फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए। तस्वीर में दिव्यांका एक सुंदर काले रंग के जंपसूट में दिख रही हैं वहीं विवेक ने सफेद रंग का शर्ट और काली पैन्ट पहनी है। दोनों एक दूसरे के साथ परफेक्ट कपल लगते हैं।

तस्वीर के साथ दिव्यांका ने लिखा, “आपके बगल में बैठ कर आपके लिए बर्थडे कैप्शन लिखना बहुत अजीब है क्योंकि पिछली रात से 10 बार से भी ज्यादा बार मैं आपको विश कर चुकी हूं। हैप्पी बर्थडे, विव! इस प्लैटफार्म (इंस्टाग्राम पर) मैं अपने जज्बात बस ये कहकर बयां कर सकती हूं, इस दिन जन्म लेने के लिए शुक्रिया। आपके बिना, मैं बिना किसी लक्ष्य के भटकती हुई कहीं खो जाती। मैं आपसे प्यार करती हूं @विवेकदहिया।”

इस ट्रिप पर जाने से पहले दिव्यांका ने एक और फोटो साझा की थी और लिखा था, ” पिक्चर से बिलकुल पता नहीं चल रहा लेकिन ट्रैवल कर रहे हैं।” इस पर उनके फैन्स ने उन्हें हैपी जर्नी विश किया तो कुछ ने उन्हें क्यूट कपल कहा। ज्यादातर फैन्स ने उन्हें सुरक्षित रहने को कहा।

Exit mobile version