Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिवाली पर घरों में लाए गोबर से बने दिये और मूर्तियां : गोसेवा आयोग

गोबर से बने दिए

गोबर से बने दिए

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नन्दन सिंह ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने घरों में गोमय (गोबर) से बने दिये एवं लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों से दीपावली के पावन पर्व को मनायें।

उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि शहरवासी आदिगंगा गोमती नदी के तट पर यहां झूलेलाल वाटिका में कल सायं 7 बजे गोमय (गोबर) से बने एक लाख दियों की अभिनव छोटी दीपावली की आलोकिक छटा को देखने के साक्षी बनें।

लखनऊ: आजादी के बाद गांव में पहली बार पहुंची बिजली, दिवाली हो गई खुशनुमा

आयोग के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अवसर के लिये आयोग एवं नगर निगम लखनऊ द्वारा विगत तीन माह से कान्हा उपवन लखनऊ में तैयारी चल रही थी। इस कार्य के लिये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए 2300 से अधिक कार्यदिवसों का रोजगार सृजन किया गया।

इन महिलाओं ने दिन-रात कड़ी मेहनत से गोमय (गोबर) के एक लाख दिये तैयार किये। इस कार्य के लिये 2000 लीटर सरसों का तेल, दो किलो कपूर एवं एक लाख बातियों की व्यवस्था की गयी।

जौनपुर: बारी नाथ मठ के महंत योगी देव नाथ का निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

गुप्ता ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा के लिये शहर में विभिन्न मुख्य स्थानों पर 25 कियोस्क की व्यवस्था की गयी है, जिससे शहरवासी गाय के गोबर (गोमय) के दिए गोमय से बनी लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां व अन्य उत्पाद आसानी से खरीद सकते हैं।

प्रमुख कियोस्क स्थल सहारागंज मॉल, अमीनाबाद बाजार, आलमबाग, फिनिक्स मॉल, चौक बाजार, तेलीबाग बाजार, फन फॉल, भूतनाथ मार्केट तथा जनपथ मार्केट हैं। इसके अतिरिक्त यह सभी सामग्री ‘लखनऊ वन’ मोबाइल एप पर भी प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version